टेक एंड गैजेट्स

मार्केट में आ रहा स्मार्टफोन का RedMagic, 24GB रैम-165W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स

Red Magic 9 Pro: मैजिक 9 प्रो को स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर और 24GB रैम के साथ 1TB इनबिल्ट स्टोरेज से लैस किया जाएगा। फोन एंड्रॉयड 14-आधारित रेड मैजिक ओएस 9.0 आउट-ऑफ-द-बॉक्स मिलेगा। दावा है कि पिछले मॉडलों की तुलना में बेहतर डिस्प्ले परफॉर्मेंस के लिए फोन में BOE Q9+ पैनल दिया गया है।

Image

Red Magic 9 Pro

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • जल्द ग्लोबल मार्केट में करेगा एंट्री
  • स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर से होगा लैस
  • 1TB इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी

Red Magic 9 Pro: रेड मैजिक 9 प्रो सीरीज स्मार्टफोन जल्द ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो सकती है। फोन को घरेलू मार्केट में 23 नवंबर को लॉन्च होने की पुष्टि हो गई है। रेड मैजिक 9 प्रो सीरीज को 8 प्रो लाइनअप के अपग्रेडेशन के दौर पर पेश किया जा रहा है। फोन में हिडन अंडर-डिस्प्ले फ्रंट कैमरे सपोर्ट मिलेगा। वहीं फोन को 24GB रैम और 1TB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा।

Red Magic 9 Pro की स्पेसिफिकेशन

कंपनी ने एक्स (पहले ट्विटर ) पर एक टीजर शेयर किया है, जिसमें फोन का डिजाइन और फीचर्स को लेकर जानकारी मिलती है। कैप्शन में केवल "9" नंबर के साथ तीन सेकंड का छोटा वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो के अनुसार, स्मार्टफोन के रियर पैनल के ऊपरी बाएं कोने पर कैमरा मॉड्यूल के पास लाल कलर में '09' नंबर वाला मॉडल दिखता है।

फोन में कस्टम RGB लाइटिंग इफेक्ट के साथ इनबिल्ट कूलिंग फैन कैमरा मॉड्यूल है। एक्स पर टीजर से पता चलता है कि रेड मैजिक 9 प्रो मॉडल को जल्द ही ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा सकता है।

बेस रेड मैजिक 9 प्रो को स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर और 24GB रैम के साथ 1TB इनबिल्ट स्टोरेज से लैस किया जाएगा। फोन एंड्रॉयड 14-आधारित रेड मैजिक ओएस 9.0 आउट-ऑफ-द-बॉक्स मिलेगा। दावा है कि पिछले मॉडलों की तुलना में बेहतर डिस्प्ले परफॉर्मेंस के लिए फोन में BOE Q9+ पैनल दिया गया है।

Red Magic 9 Pro डिजाइन और कलर

चीन में, रेड मैजिक 9 प्रो मॉडल डार्क नाइट नाइट, ड्यूटेरियम फ्रंट ट्रांसपेरेंट डार्क नाइट और ड्यूटेरियम फ्रंट ट्रांसपेरेंट सिल्वर विंग कलर ऑप्शन में आएगा। फोन हिडन अंडर-डिस्प्ले फ्रंट कैमरा और एक नॉच-लेस डिजाइन के साथ लॉन्च होने के लिए तैयार हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article