टेक एंड गैजेट्स

BSNL का सुपर सेविंग प्लान, 500 रु से भी कम में तीन महीने रिचार्ज की छुट्टी

BSNL Prepaid Plan With Unlimited Calling And Data: 500 रुपये से भी कम कीमत में आपको लगभग तीन महीने के लिए रिचार्ज से निजात मिल जाएगा। अगर महीने के खर्च की बात करें तो आप मात्र 162 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से सुविधा का लाभ ले सकते हैं। प्लान के साथ आपको कुल 123GB डाटा मिलता है।

Image

भारत संचार निगम लिमिटेड

Photo : iStock

BSNL Prepaid Plan With Unlimited Calling And Data: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) कम कीमत में ज्यादा वैलिडिटी और डेटा वाला रिचार्ज प्लान ऑफर करता है। बीएसएनएल का एक ऐसा ही प्लान 485 रुपये में आता है, जो तीन महीने तक रिचार्ज की छुट्टी कर देता है। इस प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री इंटरनेट का लाभ मिलता है। अगर आप भी महंगे रिचार्ज से परेशान हैं और ज्यादा वैलिडिटी वाला किफायती प्लान खोज रहे हैं तो यह प्लान आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। चलिए जानते हैं बीएसएनएल के इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान के बारे में...

BSNL 485 Prepaid Plan: वैलिडिटी और डेटा

485 रुपये के इस प्लान में प्रतिदिन 100 एसएमएस के साथ अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। यह प्रतिदिन 1.5 जीबी इंटरनेट डेटा और 90 दिनों की प्लान वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान के साथ ग्राहकों को फ्री कॉलर ट्यून की सुविधा भी मिलेगी।

162 रुपये प्रतिमाह से भी कम का प्लान

यानी प्लान के साथ 500 रुपये से भी कम कीमत में आपको लगभग तीन महीने के लिए रिचार्ज से निजात मिल जाएगा। अगर महीने के खर्च की बात करें तो आप मात्र 162 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से सुविधा का लाभ ले सकते हैं। प्लान के साथ आपको कुल 123GB डाटा मिलता है। यानी ज्यादा डाटा का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए भी प्लान अच्छा ऑप्शन है। हालांकि, 485 रुपये वाले इस प्लान में ओटीटी का लाभ नहीं मिलता है। यानी आपको कोई भी फ्री सब्सक्रिप्शन नहीं मिलेगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article