Jio ने करोड़ों मोबाइल यूजर्स की करा दी मौज, Airtel-Vi की बढ़ गई टेंशन
सस्ते रिचार्ज प्लान की बात हो और जियो का जिक्र ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता है। जियो देश की नंबर एक टेलीकॉम कंपनी है जिसके पास अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Dec 9 2025, 18:08 IST
Image Credit : Digit01 / 07
जियो के पास इस समय देशभर में करीब 50 करोड़ यूजर्स हैं। अपने ग्राहकों की सहूलियत के लिए कंपनी ने अपने रिचार्ज प्लान्स को अलग-अलग कैटेगरी में डिवाइड कर रखा है ताकि यूजर्स आसानी से प्लान्स चुन सकें। जियो की सभी कैटेगरी में सस्ते और महंगे दोनों ही तरह के प्लान्स मौजूद हैं।
Image Credit : Digit02 / 07
मोबाइल यूजर्स की बदलती हुई डिमांड के अनुसार जियो भी अपने पोर्टफोलियो में समय-समय में बदलाव करता रहता है। जियो ने लिस्ट में अब शॉर्ट टर्म की जगह लॉन्ग टर्म वाले प्लान्स की संख्या बढ़ा दी है। जियो के इस कदम ने मोबाइल यूजर्स को बड़ी राहत दी है।
Image Credit : Digit03 / 07
अगर आप जियो का सिम इस्तेमाल कर रहे हैं तो अब आपके पास 84 दिन, 90 दिन, 98 दिन, 200 दिन और 336 दिन तक चलने वाले एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। जियो की लिस्ट में कुछ ऐसे प्लान्स भी हैं जिससे यूजर्स पूरे एक साल तक रिचार्ज की टेंशन से फ्री हो सकते हैं।
Image Credit : Digit04 / 07
जियो के 365 दिन तक चलने वाले एनुअल प्लान ने मोबाइल यूजर्स की तो मौज कराई है लेकिन वहीं एयरटेल, वीआई और बीएसएनएल की टेंशन बढ़ा दी है। आइए आपको जियो के सस्ते और किफायती एनुअल प्लान के बारे में बताते हैं।
Image Credit : Digit05 / 07
Jio के पास अपने करोड़ों यूजर्स के लिए दो तरह के एनुअल रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। सस्ते एनुअल प्लान की बात करें तो 3599 रुपये का एक धमाकेदार प्लान लिस्टेड है। इस रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को 365 दिनों के लिए सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इसी के साथ हर दिन 100 फ्री SMS भी मिलते हैं।
Image Credit : Digit06 / 07
देश की नंबर एक टेलीकॉम कंपनी के इस सस्ते एनुअल प्लान में मिलने वाले डेटा बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें कंपनी ग्राहकों को पूरी वैलिडिटी के लिए 912GB डेटा ऑफर करती है। आप हर दिन 2.5GB हाई स्पीड डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। जियो का यह प्लान लिस्ट में ट्रू 5G के साथ लिस्ट किया गया है।
Image Credit : Digit07 / 07
आपको बता दें कि अगर आपको 365 दिन वाला प्लान महंगा लगता है तो जियो अपने ग्राहकों को 200 दिन तक चलने वाला प्लान भी ऑफर करता है। जियो के इस प्लान की कीमत 2025 रुपये है। इस प्लान में आपको 200 दिनों की लंबी वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 2.5GB डेटा मिलता है।