टेक जायंट एप्पल अपने फैंस एक बार फिर नया आईफोन पेश करने की तैयारी कर रहा है। हर साल की तरह इस बार भी सितंबर-अक्टूबर के महीने में नई आईफोन सीरीज दस्तक दे सकती है। आईफोन की नई सीरीज को अभी लॉन्च होने में काफी वक्त है लेकिन इसको लेकर लीक्स का दौर शुरू हो चुका है। अगर आप अपमकिंग आईफोन सीरीज खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बता दें कि एप्पल इस साल तीन आईफोन्स को पेश कर सकता है जिसमें iPhone 18, iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max शामिल होंगे। हाल ही में iPhone 18 Pro को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है।
iPhone 18 Pro को लेकर पहले भी कई सारी लीक्स सामने आ चुकी हैं। लॉन्च से पहले ही इसका डिजाइन सामने आ चुका है और साथ ही इसके कलर वेरिएंट का भी खलासा हो चुका है। अब आईफोन 18 प्रो की बैटरी को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। लीक्स की मानें तो एप्पल इस बार iPhone 18 Pro में दो अलग-अलग बैटरी का ऑप्शन मिल सकता है। लीक्स की मानें तो इस आईफोन में 4288mAh की बैटरी मिलेगी जबकि वहीं चाइनीज मॉडल में 4056mAh की बैटरी का ऑप्शन दिया जा सकता है।
पहले से ज्यादा होगी स्क्रीन विजिबिलिटी
इससे पहले सामने आई जानकारी के अनुसार iPhone 18 Pro इस बार पुराने आईफोन की तुलना में कहीं ज्यादा स्लिम डिजाइन के साथ दस्तक देगा। इस बार यूजर्स को पुराने आईफोन में मिलने नाले डायनेमिक आईलैंड की तुलना में 35 प्रतिशत छोटा होगा जिससे स्क्रीन पर विजिबिलिटी ज्यादा मिलेगी। लीक्स की मानें तो iPhone 18 Pro में 6.4 इंच की डिस्प्ले और 120Hz का रिफ्रेश रेट मिल सकता है।
अगर इसमें मिलने वाले चिपसेट की बात करें तो संभावना है कि इसमें यूजर्स को A20 Pro चिपसेट मिल सकता है। वहीं अगर स्टोरेज की बात करें तो इसमें 1TB तक की बड़ी स्टोरेज देखने को मिल सकती है। फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए इसमें 48 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप और फ्रंट मैं 18 मेगापिक्सल का कैमरा मिलने वाला है।
