Realme New Smartphone: स्मार्टफोन मेकर कंपनी रियलमी की तरफ से कुछ दिन पहले ही भारतीय बाजार में Realme P4 5G सीरीज को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन सीरीज में कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए दो धमाकेदार स्मार्टफोन्स पेश किए थे जिसमें Realme P4 5G और Realme P4 Pro 5G शामिल थे। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बता दें कि सीरीज में शामिल Realme P4 5G की सेल शुरू हो चुकी है। आज से आप इसे खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन में आपको 144Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलती है।
Realme P4 5G की कीमत
Realme P4 5G की सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू हो चुकी है। इस स्मार्टफोन में आपको तीन अलग-अलग वेरिएंट मिलते हैं। इसे 6GB रैम + 128GB स्टोरेज, 8GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज के ऑप्शन मिलते हैं। बेस वेरिएंट को खरीदने के लिए आपको 18,499 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। अगर आप 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वाला मॉडल लेते हैं तो आपको 19,499 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। वहीं सीरीज का 256GB वाला मॉडल 21,499 रुपये में पेश किया गया है।
रियलमी अपने ग्राहकों को फर्स्ड डे सेल से ही Realme P4 5G में तगड़े ऑफर्स भी दे रही है। बैंक कार्ड से शॉपिंग करने पर आपको 2500 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। अगर आप एक्सचेंज ऑफर का फायदा लेते हैं तो इसमें 1000 रुपये तक की बचत कर पाएंगे। इस स्मार्टफोन में आपको Engine Blue, Forge Red और Steel Grey कलर ऑप्शन मिलते हैं।
Realme P4 5G के स्पेसिफिकेशन्स
- Realme P4 5G में आपको 6.77 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिलता है।
- स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए इसमें कंपनी ने 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया है। इसके साथ ही इसमें 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
- रियलमी ने परफॉर्मेंस को बढ़ाने के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया है।
- इस स्मार्टफोन में आपको Hyper Vision चिप का भी सपोर्ट मिलता है।
- स्मार्टफोन में 8GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज ऑप्शन मिलती है।
- फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन को डुअल कैमरा सेटअप से लैस किया गया है।
- इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर मिलता है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
- स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए 7000mAh की बड़ी बैटरी से लैस किया गया है।
