Realme P3x 5G: रियलमी ने अपने नए किफायती फोन Realme P3x 5G को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को Realme P3 Pro के साथ पेश किया जाएगा। फीचर्स की बात करें तो Realme P3x 5G को स्नैपड्रैगन 7s Gen 3 प्रोसेसर से लैस किया जाएगा। फोन को लूनर सिल्वर, मिडनाइट ब्लू और स्टेलर पिंक कलर में पेश किया जाएगा।
कब लॉन्च होगा Realme P3x 5G, Realme P3 Pro
कंपनी Realme P3 Pro और Realme P3x 5G को भारत में 18 फरवरी को लॉन्च कर रही है। दावा है कि Realme P3x 5G, P3 Pro का ज्यादा किफायती विकल्प होगा। दोनों ही फोन Realme P-सीरीज़ में नए हैं, लेकिन P3x एक नया मॉडल है।
Realme P3x 5G लूनर सिल्वर में ‘स्टेलर आइसफ़ील्ड डिज़ाइन’ और मिडनाइट ब्लू और स्टेलर पिंक वेरिएंट में वीगन लेदर बैक पैनल के साथ उपलब्ध होगा। आगामी Realme फोन 7.94 मिमी मोटा है और कहा जा रहा है कि यह फोन डिजाइन में हल्का और पतला है।
Realme P3x 5G और P3 Pro की स्पेसिफिकेशन
Realme P3 के प्रो वर्जन में क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले, एयरोस्पेस ग्रेड VC कूलिंग सिस्टम, स्नैपड्रैगन 7s Gen 3 प्रोसेसर और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6,000mAh की बैटरी होने की पुष्टि की गई है। इसकी मजबूती के अलावा, P3 Pro इस कैटेगरी में सबसे ज्यादा टिकाऊ स्मार्टफोन होने की उम्मीद है, जिसमें धूल और पानी के प्रतिरोध के लिए IP66+IP68+IP69 रेटिंग है। यह फोन तीन अनोखे रंग वेरिएंट में उपलब्ध होगा- गैलेक्सी पर्पल, नेबुला ग्लो और सैटर्न ब्राउन। इसके अलावा, इसकी मोटाई 7.99 मिमी होगी और यह पतला होगा।
