टेक एंड गैजेट्स

Realme Narzo 80 Pro 5G Nitro: नए अवतार में आया रियलमी का नया स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 80W चार्जिंग से है लैस

Realme Narzo 80 Pro 5G Nitro: फोन में 6.77-इंच का फुल-एचडी+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर शामिल है। इसमें 16 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर है।

Image

Realme Narzo 80 Pro 5G

Realme Narzo 80 Pro 5G Nitro: रियलमी ने हाल ही में भारत में अपने दो स्मार्टफोन्स- Narzo 80 Pro 5G और Narzo 80x 5G को लॉन्च किया था। अब कंपनी ने Narzo 80 Pro 5G का नया Nitro Orange कलर वेरिएंट पेश किया है, जो यूजर्स को और भी आकर्षक डिजाइन का विकल्प देता है। इस फोन में 256GB तक की स्टोरेज, 6000mAh की बड़ी बैटरी और 50MP का दमदार रियर कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Realme Narzo 80 Pro 5G: कितनी है कीमत

फोन को नाइट्रो ऑरेंज कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसकी 8GB + 256GB और 12GB + 256GB रैम और स्टोरेज वेरिएंट के लिए क्रमशः 20,499 रुपये और 22,499 रुपये रखी गई है। कंपनी 1,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट दे रही है, जिससे 8GB और 12GB मेमोरी वेरिएंट की प्रभावी कीमत क्रमशः 19,499 रुपये और 21,499 रुपये हो जाएगी। फोन को Realme India की वेबसाइट और Amazon के जरिए खरीदा जा सकता है।

Realme Narzo 80 Pro 5G स्पेसिफिकेशन

फोन में 6.77-इंच का फुल-एचडी+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, इसमें (1,080×2,392 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। फोन 4nm डाइमेंसिटी 7400 चिपसेट पर चलता है, जिसे 12GB तक LPDDR4X रैम और 256GB तक UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन एंड्रॉयड 15 पर आधारित Realme UI 6.0 पर चलता है।

फोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर शामिल है। इसमें 16 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर है। बैटरी की बात करें तो फोन में 6,000mAh की बैटरी और 80W वायर्ड चार्जिंग और 65W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट का सपोर्ट मिलता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article