टेक एंड गैजेट्स

Guinness World Record के साथ लॉन्च हुआ Realme C85 5G, 1% बैटरी में भी मिलेगा 9 घंटे का बैकअप

रियलमी ने अपने इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को एक से बढ़कर एक फीचर्स के साथ लैस किया है। इसमें आपको चार-चार आईपी रेटिंग का सपोर्ट मिलता है जिसमें IP66, IP68, IP69 और IP69K शामिल हैं। यही कारण है कि कंपनी ने इसे वॉटरप्रूफ फोन के तौर पर पेश किया है।

Realme Launch (1)

रियलमी ने भारतीय बाजार में लॉन्च किया सस्ता, किफायती और दमदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन। (फोटो क्रेडिट-Digit)

अगर आप रियलमी के फैंस है और एक नया स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो अब कंपनी का एक नया फोन आ चुका है। रियलमी के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन का नाम Realme C85 5G है। रियलमी के इस स्मार्टफोन ने Guinness World Record के साथ एंट्री ली है। इस फोन में आपको 7000mAh की बैटरी के साथ कई सारे दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं। रियलमी के अनुसार इस स्मार्टफोन को वॉटर रेजिस्टेंस के लिए सबसे ज्यादा लोगों ने टेस्ट किया है। इसके लिए Realme C85 5G को Guinness World Record का टाइटल मिला है।

रियलमी ने अपने इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को एक से बढ़कर एक फीचर्स के साथ लैस किया है। इसमें आपको चार-चार आईपी रेटिंग का सपोर्ट मिलता है जिसमें IP66, IP68, IP69 और IP69K शामिल हैं। इससे यह पानी में डूबने पर भी पूरी तरह से सेफ रहेगा। यही कारण है कि कंपनी ने इसे वॉटरप्रूफ फोन के तौर पर पेश किया है।

Realme C85 5G को कंपनी ने दो वेरिएंट्स के साथ मार्केट में पेश किया है। इसमें आपको बेस वेरिएंट 4GB RAM + 128GB Storage के साथ मिलता है। इसे बाजार में 15,499 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसका दूसरा वेरिएंट 6GB RAM + 128GB Storage के साथ आता है जिसे खरीदने के लिए आपको 16,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इस नए स्मार्टफोन में आपको Peacock Green और Parrot Purple कलर ऑप्शन मिलने वाला है।

Realme C85 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Realme C85 5G में कंपनी ने 6.8 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी है जिससे आपको इसमें ओटीटी स्ट्रीमिंग या फिर गेमिंग करने में शानदार एक्सपीरियंस मिलने वाला है। स्मार्टफोन में लैग फ्री परफॉर्मेंस के लिए डिस्प्ले में 144Hz का रिफ्रेशरेट मिलता है। डिस्प्ले में 1200 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है। आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर सपोर्ट करता है। वाटरफ्रूफ होने के साथ ही इसमें मिलिट्री ग्रेड- सर्टिफिकेशन MIL-STD 810H मिलता है जिससे यह काफी ड्यूरेबल फोन बन जाता है।

परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट का सपोर्ट दिया गया है। इसमें गेमर्स को ध्यान में रखते हुए 5300+ mm² VC कूलिंग सिस्टम भी लगाया गया है जिससे देर तक गेमिंग करने के दौरान भी यह गर्म नहीं होगा। इस स्मार्टफोन में वर्चुअल रैम का भी सपोर्ट मिलता है जिससे आप 10GB तक रैम बढ़ा सकते हैं। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए आप इसकी स्टोरेज को 2TB तक एक्सपैंड कर पाएंगे।

वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले रियलमी के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें रियर पैनल में डुअल कैमरा का सपोर्ट दिया गया है। प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आता है जो कि एआई के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

1% बैटरी में मिलेगा 9 घंटे का बैकअप

Realme C85 5G में रियलमी ने 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी है जो कि 44W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक इस फोन में टाइटेनियम की बैटरी इस्तेमाल की गई है जिससे इसमें 6 साल तक शानदार बैटरी हेल्थ मिलने वाली है। बैटरी को लेकर रियलमी ने एक और दावा किया है कि यह फोन सिर्फ 1 % बैटरी होने पर भी 9 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम दे सकता है।

यह भी पढ़ें-Jio ने OTT सब्सक्रिप्शन लेने का झंझट कर दिया खत्म, 120 करोड़ मोबाइल यजर्स की हुई मौज

लेटेस्ट न्यूज

गौरव तिवारी
गौरव तिवारी Author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article