Jio ने OTT सब्सक्रिप्शन लेने का झंझट कर दिया खत्म, 120 करोड़ मोबाइल यजर्स की हुई मौज
50 करोड़ यूजर बेस के साथ रिलायंस जियो देश की नंबर एक टेलीकॉम कंपनी है। जियो के पास अपने ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक प्लान्स मौजूद हैं। जियो ने अब देश के 120 करोड़ मोबाइल यूजर्स की बड़ी टेंशन खत्म कर दी है।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Nov 28 2025, 16:50 IST
Image Credit : IStock01 / 07
रिलायंस जियो देश की नंबर एक टेलीकॉम कंपनी है जिसके पास पोर्टफोलियो में अलग-अलग सेगमेंट में कई तरह के रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। अगर आप जियो का सिम इस्तेमाल कर रहे हैं तो अब आपकी बड़ी टेंशन खत्म होने वाली है।
Image Credit : IStock02 / 07
जियो अपने यूजर्स की जरूरतों का बखूबी ध्यान रखता है। जियो ने अपने यूजर्स की जरूरत के लिए पिछले कुछ समय में पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव भी किया है। कंपनी के पास हर एक कैटेगरी में शॉर्ट टर्म से लेकर लॉन्ग टर्म वाले कई सारे रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं।
Image Credit : IStock03 / 07
जियो ने अब करोड़ों मोबाइल यूजर्स की एक बड़ी टेंशन खत्म कर दी है। अगर आप ओटीटी ऐप्स के सब्सक्रिप्शन में अभी तक पैसे खर्च कर रहे थे तो अब आपके पैसे बचने वाले हैं। जियो फ्री में यूजर्स को अपने रिचार्ज प्लान्स में OTT ऐप्स का सब्स्क्रिप्शन दे रहा है।
Image Credit : IStock04 / 07
Jio के पास 1049 रुपये का एक धमाकेदार प्लान मौजूद है। इस प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इस प्लान में डेली 2GB डेटा मिलता है। कंपनी अपने यूजर्स को इस प्लान के साथ Sony LIV, ZEE5, Jio HotStar और Jio TV का फ्री सब्सक्रिप्शन देती है।
Image Credit : IStock05 / 07
जियो की लिस्ट में 1029 रुपये का भी एक जबरदस्त प्लान मौजूद है। यह प्लान भी 84 दिनों की लंबी वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। प्लान में आपको डेली 2GB हाई स्पीड डेटा मिलता है। इस रिचार्ज प्लान में Amazon Prime Lite, Jio HotStar और Jio TV का सब्स्क्रिप्शन दिया जाता है।
Image Credit : IStock06 / 07
अगर आप Netflix का फ्री में सब्सक्रिप्शन लेना चाहते हैं तो आप जियो का 1299 रुपये का प्लान ले सकते हैं। इस प्लान में आपको 84 दिनों की लंबी वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। प्लान में डेली 100 एसएमएस डेली मिलते हैं। नेटफ्लिक्स के अलावा आपको इसमें जियो हॉटस्टार और जियो टीवी का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
Image Credit : IStock07 / 07
जियो की लिस्ट में एक ऐसा धमाकेदार रिचार्ज प्लान भी मौजूद है जिसमें एक साथ कई सारे ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है। हम जिस प्लान की बात कर रहे हैं उसकी कीमत 445 रुपये है। यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को Sony LIV, ZEE5, Lionsgate Play, Sun NXT, Chaupal, Hoichoi, Discovery+ और Jio TV का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।