अगर आप अपने लिए एक नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। मार्च का महीना भारतीय स्मार्टफोन बाजार के लिए काफी खास रहने वाला है। इस महीने कई सारे स्मार्टफोन बाजार में दस्तक देने वाले हैं। इसी कड़ी में स्मार्टफोन मेकर कंपनी रियलमी भी अपने फैंस के लिए एक नया स्मार्टफोन लाने जा रही है जो कि Realme C83 होगा। अगर आपकी प्रॉयरिटी लंबी बैटरी है तो यह फोन आपके लिए बेहद खास होगा। इसमें आपको 7000mAh तक की बड़ी बैटरी मिलेगी।
रियलमी भारतीय बाजार में मार्च के पहले सप्ताह में ही Realme C83 को लॉन्च करेगी। रियलमी ने इस स्मार्टफोन को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी कर दी है। कंपनी Realme C83 को 7 मार्च को लॉन्च करेगी। रियलमी ने इस स्मार्टफोन के लिए अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर प्रोडक्ट पेज भी लाइव कर दिया है। इस पेज के लाइव होने के बाद Realme C83 में मिलने वाले फीचर्स का भी खुलासा हो गया है।
आपको बात दें कि रियलमी अपनी सी सीरीज में कई सारे स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर चुका है। Realme C83 कंपनी की सी सीरीज में इस साल आने वाला पहला स्मार्टफोन है। इससे पहले सी सीरीज में कंपनी ने नवंबर 2025 में Realme C85 को लॉन्च किया था।
बार-बार फोन चार्जिंग का झंझट खत्म
इसमें मिलने वाली बड़ी बैटरी इस स्मार्टफोन की एक बड़ी यूएसपी साबित हो सकती है। कंपनी के मुताबिक इस स्मार्टफोन में फैंस को 6 साल तक की बैटरी हेल्थ मिलेगी। कंपनी की दावा है कि Realme C83 में फैंस को 15 घंटे की गेंमिंग और 27 घंटे की ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग का प्ले बैक टाइम मिलने वाला है। यह स्मार्टफोन बार-बार फोन चार्जिंग का झंझट भी खत्म करने वाला है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में Bypass charging और Reverse charging तकनीक भी सपोर्ट करेगा।
Realme C83 के स्टोरेज ऑप्शन
लीक्स की मानें तो कंपनी Realme C83 को स्प्राउटिंग ग्रीन (Sprouting Green) और ब्लूमिंग पर्पल (Blooming Purple) कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च कर सकती है। वहीं इस स्मार्टफोन में आपको 4GB RAM + 64GB Storage, 4GB RAM + 128GB Storage और 6GB RAM + 128GB Storage की स्टोरेज का सपोर्ट दिया जा सकता है।
