8000mAh बैटरी वाले धांसू फोन की बिक्री शुरू, पहली सेल में मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट

Realme 16T 5G को खरीदना चाहते हैं तो बता दें कि इस स्मार्टफोन को कंपनी ने तीन अलग-अलग स्टोरेज ऑप्शन के साथ उतारा है। इसमें आपको बेस वेरिएंट में 6GB+128GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है।

अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। रियलमी की तरफ से हाल ही में अपने फैंस के लिए Realme 16T 5G को लॉन्च किया गया था। नया फोन खरीदने वाले यूजर्स के लिए अब यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। अब आप इसे आज यानी 27 मई से खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 8000mAh की बड़ी बैटरी का सपोर्ट दिया है। आप इसे बंपर डिस्काउटं के साथ EMI पर भी खरीद सकते हैं।

Realme 16T 5G

रियलमी के इस स्मार्टफोन में आपको ढेर सारे फीचर्स मिलने वाले हैं।

Realme 16T 5G की कीमत

अगर आप Realme 16T 5G को खरीदना चाहते हैं तो बता दें कि इस स्मार्टफोन को कंपनी ने तीन अलग-अलग स्टोरेज ऑप्शन के साथ उतारा है। इसमें आपको बेस वेरिएंट में 6GB+128GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है जिसकी कीमत 29,999 रुपये है। इसके अलावा मिड वेरिएंट में आपको 8GB+128GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है जिसकी कीमत 31,999 रुपये है और टॉप मॉडल जो कि 8GB+256GB स्टोरेज के साथ आता है जिसे कंपनी ने 34,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है

End of Feed