टेक एंड गैजेट्स

120 करोड़ मोबाइल यूजर्स को DoT की बड़ी चेतावनी, इस नंबर से आए कॉल तो तुरंत करें रिपोर्ट

दूरसंचार विभाग की तरफ से यह भी कहा गया कि साइब क्रिमिनल्स फोन पर दिखने वाले नंबर को बदलने के लिए Caller ID Spoofing टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में मोबाइल यूजर्स को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।

Image

एक छोटी सी लापरवाही आपका बड़ा नुकसान करा सकती है।

अगर आपके पास मोबाइल फोन है तो आपके लिए काम की खबर है। टेलीकम्यूनिकेशन विभाग यानी DoT की तरफ से करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए एक नई एडवाइजरी जारी की गई है। डॉट की तरफ से एडवाइजरी में स्कैम कॉल्स को लेकर चेतावनी दी गई है। साइबर क्रिमिनल्स लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। अब क्रिमिनल्स मोबाइल यूजर्स को फोन कॉल्स को इंटरनेशनल कॉल्स की तरह दिखा रहे हैं। ऐसे में आपको बेहद अलर्ट रहने की जरूरत है।

क्रिमिनल्स मोबाइल यूजर्स को भारत के कंट्री कोड +91 से कॉल कर रहे हैं लेकिन इसे भी इंटरनेशनल कॉल्स की तरह दिखाया जाता है। DoT की तरफ से ऐसे किसी भी कॉल्स में अपनी फाइनेंशियल जानकारी या फिर किसी भी तरह की पर्सनल जानकारी को नहीं शेयर के लिए कहा है।

ऐसे नंबर्स को तुरंत रिपोर्ट करें

DoT की तरफ से इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया गया है। इस पोस्ट में मोबाइल यूजर्स के लिए एक एडवाइजरी जारी की गई है। मोबाइल पर आने वाली हर एक कॉल्स पर जहां से कॉल आ रही होती है वहां का कंट्री कोड होता है। DoT की तरफ से कहा गया है अगर आपको किसी कॉल में यह दावा किया जाता है कि वह इंटरनेशनल कॉल है लेकिन उसमें आपको +91 कंट्री कोड दिखता है तो ऐसी कॉल्स को तुरंत रिपोर्ट करें।

DoT की तरफ से यह चेतावनी ऐसे समय पर जारी की गई है जब साइबर क्राइम के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दूरसंचार विभाग की तरफ से यह भी कहा गया कि साइब क्रिमिनल्स फोन पर दिखने वाले नंबर को बदलने के लिए Caller ID Spoofing टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहे हैं। साइबर अपराधी अक्सर लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए टेलीकॉम अधिकारी, पुलिसकर्मी, बैंक प्रतिनिधि या फिर कस्टमर एग्जीक्यूटिव होने का दावा करते हैं ताकि लोग आसानी से उनकी बातों पर भरोसा कर सकें।

भूलकर भी न करें ये गलती

साइबर क्रिमिनल्स अक्सर सरकारी डिपार्टमेंट के अधिकारी बनकर लोगों में दबाव डालते हैं ताकि लोग घबड़ाहट में अपनी पर्सनल जानकारी शेयर कर दें। डॉट ने कहा कि मोबाइल पर आने वाले किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें और साथ ही अनजान नंबर आपर कभी भी रिटर्न कॉल न करें। इसके साथ ही अगर किसी नंबर पर आपको संदेह होता है तो तुरंत उसकी रिपोर्ट संचार साथी पर करें।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article