Realme 16 Pro, Realme 16 और Realme C83 5G की कीमतें बढ़ीं, जानें नई प्राइस लिस्ट

रियलमी ने करोड़ों यूजर्स को बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने कई सारे स्मार्टफोन्स की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोतरी कर दी है। इसलिए अगर रियलमी का स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे थे तो अब आपको अधिक पैसे खर्च करने पड़ेंगे।

स्मार्टफोन मेकर कंपनी रियलमी ने अपने फैंस को बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने भारतीय बाजार में कई सारे स्मार्टफोन्स की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। पिछले सप्ताह कंपनी ने Realme 16 Pro+ और Realme 16 की कीमतों में इजाफा किया था। अब कंपनी ने Realme 16 Pro, Realme 16 और Realme C83 5G की कीमतें भी बढ़ा दी हैं। इसलिए अगर आप इन स्मार्टफोन्स को खरीदने की प्लानिंग कर रहे थे तो अब आपको पहले से कहीं अधिक पैसे खर्च करने पड़ेंगे।

Realme Price hike

रियलमी ने कई सारे स्मार्टफोन्स की बढ़ाई कीमत।(फोटो क्रेडिट-Digit)

पिछले कुछ समय में रियलमी समेत कई सारी टेक कंपनियों ने अपने स्मार्टफोन्स की कीमत में इजाफा किया है। हाल ही में ऐसी खबर सामने आई थी कि एप्पल भी अपने प्रोडक्ट की कीमतें बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनियों की मानें तो लगातार चिप शॉर्टेज और बढ़ती हुई लागत की वजह से ऐसा फैसला लिया जा रहा है। आइए आपको उन स्मार्टफोन्स की नई कीमत बताते हैं जिनकी कीमत बढ़ाई गई है।

End of Feed