टेक एंड गैजेट्स

Realme का AI फीचर्स वाला स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, दमदार कैमरा-डिस्प्ले और कीमत मात्र 23,999 रुपये

Realme 13 Pro, Realme 13 Pro+: रियलमी 13 प्रो और रियलमी 13 प्रो+ में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 प्रोसेसर, 6.7 इंच कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स का सपोर्ट है। दोनों फोन दमदार कैमरा और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ आते हैं।

Image

Realme 13 Pro+ (Image-Realme)

Realme 13 Pro, Realme 13 Pro+: रियलमी ने नई नंबर सीरीज स्मार्टफोन को एआई फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च कर दिया है। इस रियलमी 13 प्रो सीरीज के तहत रियलमी 13 प्रो और रियलमी 13 प्रो+ फोन को पेश किया गया है। दोनों फोन 6.7 इंच कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 प्रोसेसर और 12GB तक रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज से लैस हैं।

Realme 13 Pro, Realme 13 Pro+ Price: कीमत और उपलब्धता

  • Realme 13 Pro (8GB + 128GB) - 23,999 रुपये
  • Realme 13 Pro (8GB + 256GB)- 25,999 रुपये
  • Realme 13 Pro (12GB + 512GB) - 28,999 रुपये
  • Realme 13 Pro Plus (8GB + 256GB)- 29,999 रुपये
  • Realme 13 Pro Plus (12GB + 256GB)- 31,999 रुपये
  • Realme 13 Pro Plus (12GB + 512GB)- 33,999 रुपये

Realme 13 Pro Plus Specifications: स्पेसिफिकेशन, कैमरा, बैटरी

स्मार्टफोन में 6.7 इंच का फुल-एचडी+एमोलेड डिस्प्ले, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 और एंड्रॉयड 14 पर आधारित Realme UI 5.0 मिलता है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें OIS वाला 50 मेगापिक्सल 1 / 1.56-इंच LYT-701 सेंसर, दूसरा 50 मेगापिक्सल LYT-600 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और तीसरा 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस है। वहीं सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल सेंसर मिलता है।

इसमें 5,200mAh की बैटरी और 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। दोनों फोन में AI बेस्ड HyperImage+ फीचर मिलते हैं।

Realme 13 Pro Specifications: स्पेसिफिकेशन, कैमरा, बैटरी

वहीं रियलमी 13 प्रो में भी प्रो प्लस वेरियंट की तरह डिस्प्ले और प्रोसेसर का सपोर्ट मिलता है। इसमें 5,200mAh की बैटरी और 45W सुपरVOOC चार्जिंग का सपोर्ट है।

कैमरे की बात करें तो रियलमी 13 प्रो में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का LYT-600 1 /1.95 इंच सेंसर और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। इसमें भी सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article