Manu Bhaker: भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने 2024 पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics 2024) की 10 मीटर एयर पिस्टल में दूसरा पदक अपने नाम किया है। मनु ने एक मेडल 10 मीटर एयर पिस्टल महिला वर्ग में जीता है। वहीं दूसरा मेडल आज मनु भाकर और सरबजोत सिंह मिश्रित टीम स्पर्धा में जीता। एक साथ दो कांस्य मेडल के साथ मनु भाकर स्वतंत्रता के बाद एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गईं हैं। मनु की जीत का जश्न गूगल भी मना रहा है। दरअसल, गूगल ने मनु भाकर को मैजिकल कीवर्ड बनाया है। चलिए जानते हैं इसके बारे में...
गूगल सर्च और मनु भाकर
जैसे ही आप गूगल पर मनु भाकर या Manu Bhaker लिखकर सर्च करते हैं आपकी स्क्रीन पर मेडल दिखाई देता है। गूगल ने मनु भाकर को मैजिकल कीवर्ड या मैजिकल वर्ड बनाया है। जिसको गूगल पर सर्च करते ही अलग तरह का इफेक्ट दिखाई देता है। 2024 पेरिस ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के प्रोत्साहन और जीत की बधाई देने के लिए गूगल ने का यह अनोखा तरीका है।
सरबजोत सिंह पर भी दिख रहा गूगल का स्पेशल इफेक्ट
मनु भाकर (Manu Bhaker) के साथ सरबजोत सिंह (Sarabjot Singh) मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। सरबजोत सिंह का नाम गूगल पर सर्च करने पर भी मेडल दिखाई दे रहा है। मेडल पर क्लिक करने पर आपको यह भी दिखाई देगा कि सरबजोत सिंह ने पेरिस ओलंपिक 2024 में किस खेल और किस कैटेगरी में कौन-सा मेडल जीता है।
जश्न में आप भी हो सकते हैं शामिल
गूगल के इस जश्न में आप भी शामिल हो सकते हैं। इसके लिए आपको मेडल पर क्लिक करना है और अपनी तरफ से हार्ट भेज देना है। मेडल पर जितनी बार आप क्लिक करेंगे इतने हार्ट मनु भाकर और सरबजोत सिंह को मिलेंगे। खबर लिखे जाने तक मनु भाकर को 90 लाख और सरबजोत सिंह को 1.44 लाख से ज्यादा लोगों ने हार्ट के साथ शुभकामनाएं भेजी हैं।
