टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp का कमाल! बिना नंबर शेयर किए कर सकेंगे चैटिंग, प्राइवेसी पर मिलेगा फुल कंट्रोल

WhatsApp का नया फीचर "Username" यूजर्स को बिना मोबाइल नंबर शेयर किए कनेक्ट होने की सुविधा देगा। अब कोई भी व्यक्ति केवल अपना यूजरनेम शेयर कर सकता है और सामने वाला उससे चैट शुरू कर सकता है। "Username Keys" फीचर का दूसरा हिस्सा है चार अंकों वाला PIN कोड। कोई भी नया व्यक्ति जब पहली बार किसी यूजर को मैसेज करना चाहेगा, तो उसे यूजरनेम के साथ-साथ यह PIN भी डालना होगा।

Image

WhatsApp का नया फीचर "Username" यूजर्स को बिना मोबाइल नंबर शेयर किए कनेक्ट होने की सुविधा देगा। (फोटो क्रेडिट- iStock)

यदि आप मैसेजिंग और चैटिंग के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। क्योंकि अब व्हाट्सएप पर बिना अपना मोबाइल नंबर दिए किसी से भी चैट करना संभव होगा। कंपनी "Username Keys" नाम का नया प्राइवेसी फीचर ला रही है, जिसमें यूजरनेम और एक सीक्रेट PIN के जरिए बातचीत शुरू की जा सकेगी। यह फीचर यूजर्स को अनचाहे मैसेज से भी बचाएगा।

बिना नंबर शेयर किए होगी WhatsApp चैट

व्हाट्सएप फीचर ट्रैकर WABetaInfo के अनुसार, WhatsApp का नया फीचर "Username" यूजर्स को बिना मोबाइल नंबर शेयर किए कनेक्ट होने की सुविधा देगा। अब कोई भी व्यक्ति केवल अपना यूजरनेम शेयर कर सकता है और सामने वाला उससे चैट शुरू कर सकता है। यह फीचर टेलीग्राम जैसी मैसेजिंग ऐप्स की तरह काम करेगा, जहां सर्च के जरिए चैटिंग मुमकिन है। इससे न केवल प्राइवेसी बेहतर होगी, बल्कि नंबर देने की झंझट भी खत्म हो जाएगी।

अनजान लोगों के मैसेज पर लगेगी लगाम

"Username Keys" फीचर का दूसरा हिस्सा है चार अंकों वाला PIN कोड। कोई भी नया व्यक्ति जब पहली बार किसी यूजर को मैसेज करना चाहेगा, तो उसे यूजरनेम के साथ-साथ यह PIN भी डालना होगा। बिना इस कोड के कोई अनजान व्यक्ति आपसे संपर्क नहीं कर सकेगा। इससे स्पैम और अनचाहे मैसेज को रोकने में काफी मदद मिलेगी, जबकि पुराने कॉन्टैक्ट्स पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।

आईफोन यूजर्स के लिए आ रहा Meta AI वॉइस चैट

व्हाट्सएप अब अपने Meta AI वॉइस चैट फीचर को iOS पर भी लाने जा रहा है। पहले यह सुविधा सिर्फ Android यूज़र्स के लिए थी, लेकिन अब इसे iPhone के बीटा वर्जन 25.21.10.76 में देखा गया है। इसके तहत यूजर वॉइस कमांड के जरिए Meta AI से बातचीत कर सकेंगे, जिससे चैटिंग का अनुभव और ज्यादा स्मार्ट और सहज हो जाएगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article