राघव चड्ढा का बड़ा सवाल: बिना इस्तेमाल किए रोज कैसे खत्म हो जाता है इंटरनेट डेटा?

राघव चड्ढा ने सवाल उठाया कि जब उपभोक्ता पूरे डेटा का भुगतान करता है, तो उसे उसका पूरा इस्तेमाल करने का अधिकार क्यों नहीं मिलता। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर कोई व्यक्ति 20 लीटर पेट्रोल खरीदता है और केवल 15 लीटर ही इस्तेमाल करता है, तो बचा हुआ पेट्रोल उससे वापस नहीं लिया जाता। इसी तरह मोबाइल डेटा भी उपभोक्ता का अधिकार होना चाहिए।

राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने मोबाइल उपभोक्ताओं से जुड़े एक अहम मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि देश के करोड़ों लोग रोजाना डेटा प्लान के जरिए अप्रत्यक्ष रूप से नुकसान झेल रहे हैं। उन्होंने इस व्यवस्था को उपभोक्ता अधिकारों से जुड़ा गंभीर विषय बताया और इसमें बदलाव की जरूरत पर जोर दिया।

राघव चड्ढा का बड़ा सवाल बिना इस्तेमाल किए क्यों खत्म हो जाता है फोन का डेटा

Raghav Chadha/Photo-x.com/raghav_chadha

हर दिन खत्म हो जाता है बचा हुआ डेटा

सांसद ने बताया कि जब कोई व्यक्ति मोबाइल रिचार्ज कराता है, तो उसे हर दिन तय मात्रा में डेटा मिलता है, जैसे 1.5 जीबी, 2 जीबी या 3 जीबी, लेकिन यह डेटा रोजाना की सीमा में बंधा होता है और रात 12 बजे के बाद समाप्त हो जाता है। अगर यूजर उस दिन पूरा डेटा इस्तेमाल नहीं कर पाता, तो बचा हुआ डेटा खत्म हो जाता है और अगले दिन में नहीं जुड़ता।

End of Feed