"AI किसी को नहीं छोड़ेगा, हममें से किसी के पास नहीं होगी नौकरी"-मस्क का बड़ा बयान

Elon Musk Warns AI Will Eliminate Jobs: मस्क ने पहले भी एआई को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर की थीं। अब उन्होंने टेक्नोलॉजी को अपना "सबसे बड़ा डर" बताया। मस्क ने सवाल किया कि क्या लोग भविष्य में नौकरियों के बिना भावनात्मक रूप से पूर्ण महसूस करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि कंप्यूटर और रोबोट हर काम आपसे बेहतर कर सकते हैं, तो क्या आपके जीवन का कोई अर्थ है?

Elon Musk Warns AI Will Eliminate Jobs: 'शायद हममें से किसी के पास नौकरी नहीं होगी', यह बात टेस्ला और एक्स के मालिक एलन मस्क ने एक इंटरव्यू के दौरान कही। एलन मस्क ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लेकर यह बात कही। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) अंततः सभी नौकरियों पर कब्जा कर लेगी और शायद हममें से किसी के पास नौकरी नहीं होगी।

Elon Musk

Elon Musk

एआई खत्म कर देगा नौकरियां- मस्क

एलन मस्क वीवा टेक इवेंट में वेबकैम के माध्यम से दूर से बोल रहे थे, जहां उन्होंने एक ऐसे भविष्य की भविष्यवाणी की जहां नौकरियां "वैकल्पिक" होंगी। उन्होंने कहा, "अगर आप ऐसी नौकरी करना चाहते हैं जो एक शौक की तरह हो, तो आप नौकरी कर सकते हैं। लेकिन भविष्य में एआई और रोबोट आपको कोई भी सामान और सर्विस प्रदान करेंगे जो आप चाहते हैं।"

End of Feed