Disadvantages of power bank: स्मार्टफोन हमारी डेली रूटीन लाइफ का एक अहम हिस्सा बन चुका है। ऑनलाइन पेमेंट से लेकर एंटरटेनमेंट और एजूकेशन तक के समेत कई सारे काम अब स्मार्टफोन से होने लगे हैं। अब जब स्मार्टफोन का रोल इतना ज्यादा बढ़ चुका है तो खरीदारी करते समय अधिकांश लोगों का ध्यान बैटरी कैपेसिटी पर ही होता है। अब लोग ऐसे स्मार्टफोन लेना पसंद करते हैं जो कम समय में चार्ज हों और पूरा दिन चले। लेकिन जब लोग ट्रेवल करते हैं या फिर किसी ऐसी जगह पर होते हैं जहां पर फोन चार्जिंग की सुविधा नहीं होती तो पॉवर बैंक का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, क्या आपको मालूम है कि पॉवर बैंक से फोन को चार्ज करना फायदे मंद है या नहीं? आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
स्मार्टफोन के साथ हमेशा अच्छी क्वालिटी का पॉवर बैंक इस्तेमाल करना चाहिए। (फोटो क्रेडिट- iStock)
पॉवर बैंक का इस्तेमाल स्मार्टफोन के साथ साथ दूसरे छोटे गैजेट्स को चार्ज करने के लिए किया जाता है। पॉवर बैंक होने से एक बड़ी सहूलियत यह मिलती है कि आप इसे लेकर कहीं जा सकते हैं और साथ ही आपका डिवाइस भी चार्ज होता रहता है। कई बार ऐसा होता है कि लोग मूवी देखते समय या फिर गेमिंग करते समय लगातार पॉवर बैंक का इस्तेमाल करते रहते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि पॉवर बैंक का ज्यादा इस्तेमाल आपके स्मार्टफोन के लिए हानिकारक हो सकता है। यह आपके डिवाइस को भारी नुकसान पहुंचा सकता है।
बैटरी की हेल्थ होती है प्रभावित
अगर आप पॉवर बैंक का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो बता दें कि इससे आपके स्मार्टफोन की बैटरी की हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। अगर आपके पास आईफोन है तो आपको ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। इससे आईफोन की बैटरी कैपेसिटी जल्द कम हो सकती है। पॉवर बैंक आपके फोन की बैटरी को समय से पहले ही वीक कर सकती है।
आपको बता दें कि पॉवर बैंक जैसे जैसे फोन को चार्ज करता है उसकी बैटरी कैपेसिटी डाउन होने लगती है। इससे आपके फोन को चार्ज होने में अधिक समय लगता है। कई घंटे तक फोन को पॉवर बैंक से कनेक्ट रखने की वजह से बैटरी में ओवरहीटिंग की समस्या भी आती है। अगर आपका स्मार्टफोन 40-50% भी चार्ज है तो आपको पॉवर बैंक पर लगाने से बचना चाहिए।
अच्छी कंपनी का खरीदें पॉवर बैंक
अगर आपका स्मार्टफोन का चार्ज करने के लिए पॉवर बैंक का इस्तेमाल करते हैं तो आपको अच्छी कंपनी का पॉवर बैंक इस्तेमाल करना चाहिए। कभी भी पॉवर बैंक से फोन को देर तक कनेक्ट न करें। पॉवर बैंक खरीदते समय उसमें फास्ट चार्जिंग कैपेसिटी, स्मार्ट पावर मैनेजमेंट और एंडवांस 12 लेयर सर्किट प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स को जरूर चेक कर लेना चाहिए।
