Portronics ने लॉन्च किया पोर्टेबल प्रोजेक्टर, घर को बना देगा सिनेमा हॉल, जानें कीमत

Portronics Beem 520: इसमें नेटफ्लिक्स, डिज्नी+ हॉटस्टार, यूट्यूब और प्राइम वीडियो जैसे OTT ऐप्स पहले से ही इसमें लोड हैं। इसमें 88 इंच तक स्क्रीन का सपोर्ट मिलता है। इसमें 3W के बिल्ट-इन स्पीकर मिलते हैं।

Portronics Beem 520: पोर्टोनिक्स ने भारत में होम एंटरटेनमेंट सेगमेंट में अपना नया इनोवेशन Beem 520 लॉन्च किया है। यह एक कॉम्पैक्ट और स्मार्ट LED प्रोजेक्टर है, जो बिना किसी झंझट के शानदार मूवी और सीरीज देखने का अनुभव देता है। इसकी स्टाइलिश डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के साथ, यह इनडोर और आउटडोर एंटरटेनमेंट के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है।

Portronics Beem 520

Portronics Beem 520

कीमत और उपलब्धता

Beem 520 की इंट्रोडक्टरी कीमत 6,999 रुपये है। यह Portronics की आधिकारिक वेबसाइट (Portronics.com), Amazon.in और अन्य प्रमुख ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है।

End of Feed