PhonePe की नई सुविधा 'On The Go' लॉन्च, अब बिना इंटरनेट कर सकेंगे पेमेंट

फोनपे का ’ऑन-द-गो’ कार्ड उपयोगकर्ताओं की रोजाना यात्रा को सरल बनाने के लिए तैयार किया गया है और यह एक एकीकृत परिवहन कार्ड के रूप में काम करता है। इससे मेट्रो, बस, ट्रेन, टोल और पार्किंग जैसी सभी एनसीएमसी-सक्षम सेवाओं पर त्वरित ’स्पर्श कर भुगतान’ (टैप एंड पे) के माध्यम से लेन-देन किया जा सकेगा।

डिजिटल भुगतान एवं वित्तीय सेवा प्लेटफॉर्म फोनपे ने ’फोनपे रूपे ऑन-द-गो कार्ड’ पेश करने की घोषणा की है। यह एक राष्ट्रीय सार्वजनिक परिवहन कार्ड (एनसीएमसी) है। यह पहल भारत के ’एक देश एक कार्ड’ दृष्टिकोण की दिशा में अहम कदम है जिसका उद्देश्य पूरे देश में सार्वजनिक परिवहन के भुगतान को डिजिटलीकृत करना है।

PhonePe की नई सुविधा 'On The Go' लॉन्च, बिना इंटरनेट कर सकेंगे पेमेंट

PhonePe On The Go (Image: X)

ऑन-द-गो कार्ड

PTI/भाषा के मुताबिक फोनपे का ’ऑन-द-गो’ कार्ड उपयोगकर्ताओं की रोजाना यात्रा को सरल बनाने के लिए तैयार किया गया है और यह एक एकीकृत परिवहन कार्ड के रूप में काम करता है। इससे मेट्रो, बस, ट्रेन, टोल और पार्किंग जैसी सभी एनसीएमसी-सक्षम सेवाओं पर त्वरित ’स्पर्श कर भुगतान’ (टैप एंड पे) के माध्यम से लेन-देन किया जा सकेगा।

End of Feed