Xiaomi ने भारत में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Xiaomi 17 Ultra लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन के रूप में पेश किया है। यह फोन हाल ही में स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित इवेंट के दौरान ग्लोबल मार्केट में भी पेश किया गया था। भारत में इस स्मार्टफोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जिसमें Leica का 1-इंच LOFIC सेंसर दिया गया है।
कीमत और उपलब्धता
भारत में Xiaomi 17 Ultra की कीमत 1,39,999 रुपये रखी गई है। कंपनी इसे केवल एक स्टोरेज वेरिएंट में पेश कर रही है, जिसमें 16GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। ग्राहकों को State Bank of India के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 10,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा।
फोन की बिक्री 18 मार्च से शुरू होगी। वहीं 13 मार्च से 17 मार्च तक चलने वाले अर्ली बर्ड ऑफर के दौरान ग्राहकों को 19,999 रुपये कीमत वाला Xiaomi Professional Photography Kit Pro मुफ्त दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन ब्लैक और व्हाइट दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
बड़ी OLED डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर
Xiaomi 17 Ultra में 6.9 इंच का HyperRGB OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1200×2608 पिक्सल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट और 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। स्क्रीन में Dolby Vision, HDR सपोर्ट और Xiaomi Shield Glass 3.0 प्रोटेक्शन भी दिया गया है। इसके अलावा Wet Touch टेक्नोलॉजी की मदद से यूजर्स गीले हाथों से भी फोन चला सकते हैं।
200 मेगापिक्सल का कैमरा
फोन में Qualcomm का 3nm आधारित Snapdragon 8 Elite Gen 5 ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया गया है, जो बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड प्रदान करता है। इसके साथ 16GB LPDDR5X रैम और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है।
यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है और इसमें IP68 रेटिंग भी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए Xiaomi 17 Ultra में Leica ट्यूनिंग के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है, जिसमें 1-इंच Light Fusion 1050L सेंसर और OIS सपोर्ट मिलता है।
इसके अलावा फोन में 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो Samsung HPE सेंसर के साथ आता है और 120x तक डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। तीसरा कैमरा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस है, जिसमें 115 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 8K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है।
बड़ी बैटरी और लेटेस्ट कनेक्टिविटी फीचर्स
Xiaomi 17 Ultra में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7, Bluetooth 6, NFC और NavIC जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
फोन में इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और AI फेस लॉक जैसे सिक्योरिटी फीचर्स भी मिलते हैं। लगभग 219 ग्राम वजन वाला यह स्मार्टफोन प्रीमियम डिजाइन और हाई-एंड कैमरा सिस्टम के साथ बाजार में पेश किया गया है।
