Philips का स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, 64 मेगापिक्सल कैमरे से है लैस, जानें सारे फीचर्स

कनेक्टिविटी के लिए Philips S7221 5G में डुअल नैनो-SIM, 5G, Wi-Fi, GPS, GLONASS, Galileo, BeiDou, Bluetooth और USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट है। फोन को IP64 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा देती है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड Philips ने भारतीय बाजार में अपने नए फोन Philips S7221 5G को लॉन्च कर दिया है। Philips S7221 5G के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले है, साथ ही डुअल 5G SIM का सपोर्ट दिया गया है। Philips S7221 5G में 5,700mAh की बैटरी है और 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। Philips S7221 5G का मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुए Boltt Ace 5G और Boltt Evo से है जिन्हें घरेलू कंपनी Fire-Boltt' ने पेश किया है।

Philips S7221 5G

Philips S7221 5G की स्पेसिफिकेशन/Photo-Amazon

Philips S7221 5G की कीमत

Philips S7221 5G के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 20,499 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 22,499 रुपये है। Philips S7221 5G की बिक्री अमेजन इंडिया से ब्लैक, ब्लू और ग्रे कलर में होगी।

End of Feed