शानदार लैपटॉप पर 19 हजार की छूट, 16GB रैम के साथ SSD स्टोरेज भी

यदि आप भी लैपटॉप खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और शानदार छूट भी चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। Asus Vivobook 15 पर Amazon में 19,009 रुपये तक की छूट मिल रही है।

नया लैपटॉप खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो Asus Vivobook 15 पर मिल रहा शानदार डिस्काउंट आपके काम आ सकता है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर यह लैपटॉप अपनी सामान्य कीमत से 17,009 रुपये सस्ता मिल रहा है।

Asus Vivobook 15

Asus Vivobook 15 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन/Photo- Asus

इसके अलावा बैंक और कार्ड ऑफर का फायदा उठाकर इसकी कीमत में 2,000 रुपये की अतिरिक्त कटौती की जा सकती है। इस तरह लैपटॉप को 60,990 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसमें 15.6 इंच की फुल HD डिस्प्ले, Intel Core 5 प्रोसेसर और 512GB SSD स्टोरेज मिलता है।

End of Feed