फेस्टिव सीजन में धमाका करने आ रहा है Oppo Reno 14 5G, यहां देखें Diwali Edition का स्टाइलिश लुक

स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। ओप्पो फेस्टिव सीजन में एक बड़ा धमाका करने जा रहा है। कंपनी अपने फैंस के लिए Oppo Reno 14 5G का दीवाली एडीशन लाने जा रही है।

देश में इस समय त्यौहारी की धूम है। हर तरफ लोग हर्षोल्लास के साथ शॉपिंग करने में जुटे हुए हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट्स अमेजन और फ्लिपकार्ट की तरफ से साल की सबसे बड़ी सेल शुरू कर दी गई है। अगर आप इस फेस्टिव सीजन स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। स्मार्टफोन मेकर कंपनी ओप्पो त्यौहारी सीजन में एक बड़ा धमाका करने जा रही है। ओप्पो अब अपने एक लेटेस्ट स्मार्टफोन को अब एक नए लुक के साथ पेश करने जा रहा है।

Oppo Launch

ओप्पो अपने फैंस के लिए लाने जा रहा है नया लिमिटेड एडीशन स्मार्टफोन। (फोटो क्रेडिट-Digit)

ओप्पो की तरफ से ऐलान कर दिया गया है कि वह अपने लेटेस्ट Oppo Reno 14 5G का Diwali Edition लॉन्च करने जा रहा है। यह कंपनी का एक लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन होगा। कंपनी की तरफ से अपकमिंग स्मार्टफोन का टीजर भी जारी कर दिया गया है। ओप्पो इंडिया ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल एक्स से इसका टीजर शेयर किया है।

End of Feed