स्मार्टफोन की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले दो-तीन महीने में भारतीय बाजार में 100 से अधिक स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ी हैं और अब ओप्पो ने भी झटका दे दिया हैय़ अगर आप Oppo Reno 16 खरीदने की सोच रहे हैं, तो अब आपको इस फोन के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। कंपनी ने भारत में इस स्मार्टफोन के मौजूदा वेरिएंट की कीमतों में बढ़ोतरी की है। रिपोर्ट के मुताबिक, फोन के अलग-अलग वेरिएंट की कीमत में बदलाव किया गया है। वहीं, कंपनी ने 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला नया वेरिएंट भी पेश किया है, जिसकी कीमत ₹65,999 रखी गई है।
Oppo Reno 16 का नया वेरिएंट भी आया
Oppo Reno 16 की नई कीमत कितनी है?
टिप्स्टर संजू चौधरी के मुताबिक, Oppo Reno 16 के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत पहले ₹66,999 थी, जिसे बढ़ाकर ₹72,999 कर दिया गया है। वहीं, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत ₹72,999 से बढ़कर ₹79,999 हो गई है।
हालांकि, फोन की लॉन्च कीमत से तुलना करें तो बढ़ोतरी और भी ज्यादा नजर आती है। Oppo Reno 16 को भारत में जून में लॉन्च किया गया था। उस समय इसके 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत ₹61,999 थी। वहीं, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल ₹67,999 में आया था। इस हिसाब से दोनों वेरिएंट की शुरुआती कीमत के मुकाबले अब ग्राहकों को क्रमशः ₹11,000 और ₹12,000 ज्यादा चुकाने होंगे।
Oppo Reno 16 का नया वेरिएंट भी आया
कंपनी ने फोन का एक नया वेरिएंट भी पेश किया है। इसमें 8GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इसकी कीमत ₹65,999 रखी गई है। यह वेरिएंट उन ग्राहकों के लिए एक विकल्प हो सकता है जिन्हें ज्यादा स्टोरेज की जरूरत नहीं है, लेकिन वे Reno सीरीज का फोन खरीदना चाहते हैं।
Oppo Reno 16 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Oppo Reno 16 में 6.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1,216×2,640 पिक्सल है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलता है। यह Android 16 पर आधारित ColorOS 16 पर चलता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में पीछे की तरफ तीन 50 मेगापिक्सल के कैमरे दिए गए हैं। इनमें OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा, अल्ट्रा-वाइड कैमरा और टेलीफोटो कैमरा शामिल हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 6,700mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसे Starry White, Stellar Purple और Twilight Violet कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
खरीदने से पहले क्या ध्यान रखें?
Oppo Reno 16 के नए 128GB वेरिएंट की कीमत ₹65,999 है, जबकि 256GB वाले 8GB रैम मॉडल की नई कीमत ₹72,999 बताई गई है। यानी दोनों के बीच ₹7,000 का अंतर है। ऐसे में फोन खरीदने से पहले अपनी स्टोरेज जरूरत और आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कीमत जरूर चेक कर लें।
