Oppo ने अपना नया टैबलेट Oppo Pad Air 6 पेश कर दिया है। यह टैबलेट बड़ी डिस्प्ले, दमदार बैटरी और अच्छे हार्डवेयर के साथ आया है। फिलहाल कंपनी ने इस टैबलेट को अपने होम मार्केट में लॉन्च किया है। हालांकि ओप्पो की भारत में जिस तरह से फैन फॉलोइंग है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जल्द ही यह भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है। इस टैबलेट में आपको MediaTek Dimensity 7360 Super प्रोसेसर और 12GB तक की रैम देखने को मिल जाती है। कंपनी ने इसे Wi-Fi और 5G कनेक्टिविटी वाले मॉडल में लॉन्च किया है।
ओप्पो ने अपने लेटेस्ट टैबलेट में दमदार फीचर्स उपलब्ध कराए हैं।
Oppo के इस नए टैबलेट में 12.1 इंच की LCD स्क्रीन दी गई है। इसका रेजॉल्यूशन 2,800 x 1,980 पिक्सल है। साथ ही इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग और दूसरे काम पहले के मुकाबले ज्यादा स्मूद महसूस हो सकते हैं।
इसकी स्क्रीन 7:5 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आती है। इसमें 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 540Hz टच सैंपलिंग रेट दिया गया है। इसकी डिस्प्ले 100 प्रतिशत sRGB और 98 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट को सपोर्ट करती है।
प्रोसेसर, RAM और स्टोरेज
Oppo Pad Air 6 में MediaTek Dimensity 7360 Super प्रोसेसर लगाया गया है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Arm Mali-G615 MC2 GPU मिलता है। कंपनी ने इस टैबलेट को 8GB और 12GB RAM के विकल्पों में पेश किया है। इसमें LPDDR5X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। इसके 5G मॉडल की एक खास बात यह है कि इसमें microSD कार्ड की मदद से स्टोरेज बढ़ाई जा सकती है। यानी ज्यादा फोटो, वीडियो और दूसरी फाइलें रखने के लिए यूजर्स को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
10,050mAh की बैटरी और कैमरा
इस टैबलेट की सबसे खास खूबियों में इसकी बड़ी बैटरी शामिल है। Oppo Pad Air 6 में 10,050mAh की बैटरी दी गई है। इसे चार्ज करने के लिए 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए टैबलेट में आगे और पीछे दोनों तरफ 8MP का कैमरा दिया गया है। दोनों कैमरों से 1080p क्वालिटी में 30fps पर वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है।
चार स्पीकर और मिलेंगे कई दूसरे फीचर्स
बेहतर साउंड के लिए Oppo ने इसमें चार स्पीकर दिए हैं। इसके साथ दो माइक्रोफोन भी मिलते हैं। टैबलेट Android 17 पर आधारित ColorOS 17 के साथ आता है। इसमें Face Unlock की सुविधा भी दी गई है। डिजाइन की बात करें तो इसका वजन करीब 603 ग्राम है और मोटाई 6.89mm रखी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth और USB Type-C पोर्ट मिलता है।
Oppo Pad Air 6 की कीमत
- 8GB RAM और 128GB स्टोरेज: CNY 3,099 (करीब 44,000 रुपये)
- 8GB RAM और 256GB स्टोरेज: CNY 3,499 (करीब 49,000 रुपये)
- 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला Soft Light वर्जन: CNY 3,799 (करीब 54,000 रुपये)
- 12GB RAM और 256GB स्टोरेज: CNY 3,999 (करीब 56,000 रुपये)
- 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला Soft Light वर्जन: CNY 4,299 (करीब 61,000 रुपये)
चीन में इस टैबलेट की बिक्री 20 नवंबर से शुरू होगी। ग्राहक इसे Oppo के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकेंगे। कंपनी ने इसे Encounter Blue और Starlight Silver रंगों में उतारा है। फिलहाल भारतीय ग्राहकों को इस टैबलेट के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
