Hasselblad कैमरे के साथ Oppo का नया फोन भारत में लॉन्च, 7025mAh की है बैटरी

Oppo का यह फोन उनके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है जिन्हें एक बढ़िया कैमरा और बड़ी बैटरी चाहिए। साथ ही आपको एक बढ़िया लुक भी मिलता है। Oppo Find X9s के साथ दमदार प्रोसेसर भी है।

ओप्पो ने अपने नए फोन Oppo Find X9s को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की Find X9 series का नया और तीसरा मॉडल है। भारत से पहले Oppo Find X9s को ग्लोबली लॉन्च किया गया था। Oppo Find X9s को प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। Oppo Find X9s में MediaTek Dimensity 9000 सीरीज का प्रोसेसर है और 7025mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसमें Hasselblad ट्यून्ड रियर कैमरा दिया गया है।

Oppo Find X9s

Hasselblad कैमरे के साथ Oppo का नया फोन भारत में लॉन्च, 7025mAh की है बैटरी

Oppo Find X9s की कीमत

Oppo Find X9s की शुरुआती कीमत 79,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। वहीं 12GB + 512GB मॉडल की कीमत 89,999 रुपये है। फोन के टॉप वेरिएंट में 16GB RAM और 512GB स्टोरेज दी गई है। कंपनी ग्राहकों को 10 प्रतिशत इंस्टेंट कैशबैक और 5,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है। इसके अलावा 24 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI सुविधा भी उपलब्ध होगी।

End of Feed