Oppo New Smartphone Series: 2025 में अब तक कई सारे स्मार्टफोन्स ने भारतीय बाजार में एंट्री की। अब चीन की दिग्गज कंपनी ओप्पो एक बार फिर से बड़ा धमाका करने की तैयारी कर रही है। ओप्पो भारत में एक नई स्मार्टफोन सीरीज लाने जा रहा है जो कि Oppo F31 5G होगी। ओप्पो की यह स्मार्टफोन सीरीज मार्केट में मौजूद Oppo F29 सीरीज की जगह लेगी। इस स्मार्टफोन सीरीज में तीन धमाकेदार स्मार्टफोन्स लॉन्च होंगे। अगर आप नया फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप कुछ दिन इंतजार कर सकते हैं।
भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च होगी नई स्मार्टफोन सीरीज।
ओप्पो नई स्मार्टफोन सीरीज में दो फोन्स को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है जो कि Oppo F31, F31 Pro और Oppo F31 Pro+ स्मार्टफोन शामिल होंगे। डेली रूटीन वर्क से लेकर मल्टी टास्किंग के लिए ये स्मार्टफोन बेस्ट हो सकते हैं। लीक्स की मानें तो यह स्मार्टफोन सीरीज भारतीय बाजार में 12-14 सिंतबर के बीच में लॉन्च की जा सकती है।
स्मार्टफोन्स में मिलेगी दमदार परफॉर्मेंस
सीरीज के F31 और F31 Pro में परफॉर्में के लिए कंपनी MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इस चिपसेट के साथ गेमिंग जैसे हैवी टास्क भी कर पाएंगे। लीक्स की मानें तो स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है जो कि 80W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन सीरीज में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जिसमें प्राइमरी कैमरा 50MP का सेंसर मिल सकता है।
ड्यूरेबल होगा स्मार्टफोन
Oppo F31 सीरीज को लेकर सामने आई लीक्स के मुताबिक कंपनी अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज को ड्यूरेबल बनाने की तैयारी कर रही है। नए स्मार्टफोन्स में 360 डिग्री ऑरमर बॉडी डिजाइन के साथ आएंगे। अगर आपका फोन जमीन में गिरता है तो यह सेफ रहेगा।नई स्मार्टफोन सीरीज में पुरानी सीरीज की तुलना में कई बड़े अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं। माना जा रहा है कि कि कंपनी F29 की ही तरह इस नई सीरीज के फोन्स में भी कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए Hunter Antenna Layout दिया जा सकता है।
