टेक एंड गैजेट्स

Flipkart BBD Sale में सिर्फ इतने रुपये मिलेगा iPhone 16, नया स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों की होगी मौज

Flipkart जल्द ही Big Billion Days Sale को शुरू कर सकता है। अगर आप स्मार्टफोन या फिर कोई और सामान खरीदना चाहते हैं तो आपको सेल में कम कीमत में खरीदारी का शानदार मौका मिलने वाला है। BBD Sale 2025 में कंपनी iPhone 16 पर तगड़ा डिस्काउंट दे सकती है। आइए आपको सेल में आईफोन 16 की संभावित कीमत के बारे में बताते हैं।

Image

फ्लिपकार्ट की सेल में आप आईफोन्स को सस्ती कीमत में खरीद पाएंगे। (फोटो क्रेडिट-Digit)

BBD Sale iPhone Price: फेस्टिव सीजन के आते ही सेल और डिस्काउंट ऑफर की भी चर्चा शुरू हो गई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ग्राहकों के लिए जल्द ही साल की सबसे बड़ी सेल Big Billion Days Sale 2025 लेकर आ रहा है। अभी तक कंपनी की तरफ से सेल डेट का ऐलान नहीं किया गया है लेकिन फिर भी इसकी चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि कंपनी जल्द ही इससे पर्दा उठा सकती है। अगर आप आईफोन खरीदना चाहते हैं तो Big Billion Days Sale में आपको तगड़ी डील्स मिलने वाली है।

आईफोन्स प्रीमियम कैटेगरी के स्मार्टफन्स हैं। इनकी कीमत नॉर्मल एंड्रॉयड फोन्स से काफी अधिक होती है। ऐसे में अधिकांश ग्राहक फेस्टिव सेल या फिर डिस्काउंट ऑफर का इंतजार करते हैं ताकि इन्हें सस्ते में खरीदा जा सके। फ्लिपकार्ट अपनी अपकमिंग सेल में ग्राहकों को सस्ते में आईफोन्स खरीदने का शानदार मौका दे सकता है।

iPhone 16 पर मिल सकती है भारी छूट

आपको बता दें कि सितंबर के दूसरे सप्ताह में एप्पल अपनी नई आईफोन सीरीज को लॉन्च कर सकता है। फ्लिपकार्ट की सेल एप्पल इवेंट के बाद ही होने की उम्मीद है। ऐसे में ग्राहकों की नजर Big Billion Days Sale सेल में आईफोन्स के डिस्काउंट ऑफर्स पर ही टिकी हैं। माना जा रहा है कि नई आईफोन सीरीज लॉन्च होने के बाद फ्लिपकार्ट iPhone 14, iPhone 15 और iPhone 16 सीरीज में धमाकेदार डिस्काउंट दे सकता है। आइए आपको फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल में आईफोन 16 की संभावित कीमत में बारे में जानकारी देते हैं।

Big Billion Days Sale में iPhone 16 की कीमत

लीक्स की मानें तो Big Billion Days Sale में iPhone 16 सीरीज की कीमत में बड़ी कटौती देखने को मिल सकती है। फ्लिपकार्ट के नई सेल में iPhone 16 सीरीज के बेस वेरिएंट की कीमत बैंक ऑफर्स के साथ 48 हजार रुपये से 50,000 रुपये के बीच में हो सकती है। अगर आप कार्ड डिस्काउंट का लाभ नहीं लेते तो आपको इसके लिए करीब 55,000 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं।

Big Billion Days Sale में आपको फ्लैट डिस्काउंट ऑफर के साथ एक्सचेंज ऑफर भी देखने को मिल सकता है। पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके आप 20 हजार रुपये से ज्यादा की बचत कर सकते हैं। अगर आपको एक्सचेंज ऑफर मिल जाता है तो आप iPhone 16 को फेस्टिव सीजन में सबसे कम कीमत में खरीद कर घर ले जा सकते हैं।

आईफोन 16 के दमदार फीचर्स

अगर आप परफॉर्मेंस के साथ साथ प्रीमियम डिजाइन, फ्लैगशिप कैमरा और दमदार फीचर्स चाहते हैं तो iPhone 16 एक बेस्ट ऑप्शन है। इसमें आपको A18 Bionic चिपसेट दिया गया है जो कि डेली रूटीन वर्क के साथ साथ गेमिंग जैसे हैवी टास्क में भी तगड़ी परफॉर्मेंस देता है। फोटोग्राफी लवर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए भी यह एक बेस्ट चॉइस है। इस स्मार्टफोन में आपको डुअल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 48+8 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे पॉवर देने के लिए इसमें 3561 mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article