टेक एंड गैजेट्स

Oppo F29 Pro 5G: डैमेज-प्रूफ बॉडी के साथ आता ओप्पो का नया स्मार्टफोन, कैमरा-डिस्प्ले भी धांसू

Oppo F29 Pro 5G Launched in India: ओप्पो F29 और ओप्पो F29 प्रो 5G में 6.7 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। स्मार्टफोन न केवल 30 मिनट तक 1.5 मीटर तक पानी में डूबे रह सकते हैं, बल्कि किसी भी दिशा से गर्म/ठंडे पानी के जेट को भी झेल सकते हैं।

Image

Oppo F29 Pro 5G, Oppo F29 5G

Oppo F29 Pro 5G Launched in India: ओप्पो ने भारत में एक साथ दो दमदार फोन Oppo F29 5G और F29 Pro 5G को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को दमदार मजबूती और दमदार कैमरे से लैस किया गया है। कंपनी ने इन दोनों फोन को 'Durability Champion' कहा है। फोन मिलिट्री-ग्रेड MIL-STD-810H-2022 सर्टिफिकेशन के साथ आते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं इसमें IP66, IP68 और IP69 डस्ट और वाटर-रेसिस्टेंट रेटिंग भी है।

Oppo F29 Pro 5G Price: भारत में कीमत

ओप्पो F29 प्रो 5G को ग्रेनाइट ब्लैक और मार्बल व्हाइट कलर में पेश किया गया है। इसके 8GB + 128GB स्टोरेज की कीमत 27,999 रुपये, 8GB+256GB की कीमत 29,999 रुपये और 12GB+256GB की कीमत 31,999 रुपये है। वहीं ओप्पो F29 5G की शुरुआती कीमत 8GB + 128GB विकल्प के लिए 23,999 रुपये है, जबकि 8GB + 256GB वैरिएंट की कीमत 25,000 रुपये है। यह फोन ग्लेशियर ब्लू और सॉलिड पर्पल शेड्स में आता है।

Oppo F29 Pro 5G, Oppo F29 5G: स्पेसिफिकेशन

ओप्पो F29 और ओप्पो F29 प्रो 5G में 6.7 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। दोनों फोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आते हैं, जिसका मतलब है कि वे न केवल 30 मिनट तक 1.5 मीटर तक पानी में डूबे रह सकते हैं, बल्कि किसी भी दिशा से गर्म/ठंडे पानी के जेट को भी झेल सकते हैं।

दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर आधारित कलर ओएस 15 पर चलती है। ओप्पो ने डिवाइस के साथ 2 साल के ओएस अपडेट और 3 साल के सुरक्षा पैच का वादा किया है। ओप्पो F29 प्रो मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 एनर्जी प्रोसेसर और ओप्पो F29 में स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर मिलता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो प्रो वेरियंट में OIS के साथ 50MP OV50D40 प्राइमरी सेंसर और 2MP डेप्थ सेंसर है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16MP Sony IMX480 सेंसर है। वहीं F29 वेरिएंट में भी 50MP प्राइमरी शूटर मिलता है। दो अन्य कैमरे सैमसंग S5JNS सेंसर और 2MP डेप्थ शूटर है। फ्रंट कैमरा 16MP सेंसर मिलता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article