ChatGPT वाली कंपनी में निकली वैकेंसी, 5 करोड़ रुपये मिलेगी सैलरी

OpenAI की करियर वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, यह एक सीनियर-लेवल पद है जो कंपनी की Safety Systems टीम का हिस्सा होगा। यह टीम यह सुनिश्चित करती है कि OpenAI के सबसे शक्तिशाली मॉडल्स को जिम्मेदारी के साथ विकसित और तैनात किया जाए। इसके लिए सालाना सैलरी करीब 5.55 लाख डॉलर (लगभग 5 करोड़ रुपये) तक हो सकती है, इसके अलावा इक्विटी भी दी जाएगी।

यदि आपके अंदर भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का कीड़ा है और इस पैशन के साथ आप पैसे भी कमाना चाहते हैं तो आपके लिए शानदार मौका है। चैटजीपीटी की कंपनी OpenAI एक अहम पद के लिए भर्ती कर रही है। कंपनी को Head of Preparedness की तलाश है, जिसका काम AI मॉडल्स से जुड़े संभावित खतरों को पहले से समझना और उन्हें कम करने की रणनीति बनाना होगा। इस पद के लिए OpenAI आकर्षक सैलरी के साथ इक्विटी भी ऑफर कर रही है, जो इसे और खास बनाता है।

OpenAI ChatGPT

ChatGPT वाली कंपनी में निकली वैकेंसी, 5 करोड़ रुपये मिलेगी सैलरी (फोटो क्रेडिट-iStock)

OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने इस जॉब पोस्ट को X (पहले ट्विटर) पर शेयर करते हुए इसे कंपनी के लिए बेहद जरूरी भूमिका बताया है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे AI मॉडल्स की क्षमताएं तेजी से बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे सुरक्षा से जुड़े जोखिम भी बढ़ रहे हैं। इस पद पर नियुक्त व्यक्ति को पब्लिक रिलीज से पहले एडवांस AI मॉडल्स का गहराई से मूल्यांकन करना होगा।

End of Feed