OpenAI ने लॉन्च किया नया एआई एजेंट, आपकी जगह काम करेगा आपका डिजिटल अवतार

ChatGPT Workspace Agents AI को सिर्फ एक टूल नहीं, बल्कि एक वर्चुअल असिस्टेंट से आगे बढ़ाकर एक ऑटोमेटेड वर्कर बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

AI की दुनिया में एक नया कदम उठाते हुए OpenAI ने ChatGPT Workspace Agents पेश किए हैं। ये AI एजेंट्स इस तरह बनाए गए हैं कि वे यूजर के लिए खुद काम कर सकें यानी आपको सिर्फ एक टास्क देना है- जैसे फाइल बनाना या कोड लिखना और एजेंट बिना बार-बार निर्देश दिए पूरा काम कर देता है। ये एजेंट्स पारंपरिक AI टूल्स से अलग हैं, क्योंकि ये न सिर्फ काम करते हैं बल्कि उसे आगे बढ़ाने और मैनेज करने की क्षमता भी रखते हैं।

ChatGPT Workspace Agents

OpenAI ने लॉन्च किया नया एआई एजेंट, आपकी जगह काम करेगा आपका डिजिटल अवतार

बिना निगरानी के काम करने में सक्षम

OpenAI के अनुसार, ये एजेंट्स अब उन कामों को भी संभाल सकते हैं जिनके लिए पहले समय, संदर्भ और लगातार निगरानी की जरूरत होती थी। AI अब अलग-अलग टूल्स के बीच तालमेल बना सकता है, प्रोग्रेस ट्रैक कर सकता है और बिना यूजर के हस्तक्षेप के काम को आगे बढ़ा सकता है। यह फीचर खास तौर पर प्रोफेशनल और बिजनेस यूज के लिए काफी अहम माना जा रहा है।

End of Feed