टेक एंड गैजेट्स

Elon Musk के AI टूल 'Spicy Mode' ने मचाया बवाल, बना रहा है बोल्ड और एडल्ट वीडियो

Elon Musk ने Grok Imagine में एक ऐसा फीचर जोड़ दिया है जो इस समय जमकर बवाल मचा रहा है। मस्क ने हाल ही में Imagine में ‘Spicy Mode' फीचर दिया है। यह एआई टूल कुछ प्रॉम्प्ट के जरिए बोल्ड एडल्ट वीडियो क्रिएट कर सकता है।

Image

एलन मस्क के एआई टूल ने मचाया हंगामा। (फोटो क्रेडिट-Digit)

Elon Musk Spicy Mode: एलन मस्क ने जब से X की कमान संभाली है तब से वे इस प्लेटफॉर्म में न जाने कितने बदलाव कर चुके हैं। कुछ समय पहले मस्क ने Grok AI को पेश किया था। इस एआई टूल को उनकी कंपनी XAI ने डिजाइन किया है। मस्क ग्रोक को लगातार अपडेट कर रहे हैं और इसमें नए नए फीचर्स जोड़ रहे हैं। हाल मस्क ने ग्रोक के लिए एआई टूल Grok Imagine को पेश किया था। अब कंपनी ने Grok Imagine में Spicy Mode मोड फीचर को भी जोड़ दिया है। मस्क का यह नया एआई टूल इस समय जमकर हंगामा मचा रहा है।

मस्क के नए एआई टूल ने मचाया बवाल

दरअसल एलन मस्क का यह नया एआई टूल अश्लील और संवेदनशील एडल्ट कंटेंट बनाने की सुविधा देता है। आपको पढ़कर थोड़ा हैरानी हो सकती है लेकिन यह सच है। इस तरह के एबिलिटी होने की वजह से यह एआई टूल जमकर सुर्खियों में बना हुआ है। Grok Imagine का Spicy Mode फीचर टेक्स्ट प्रॉम्ट के जरिए 15 सेकंड का वीडियो क्रिएट कर सकता है। ऐसे वीडियो में नेटिव ऑडियो का भी सपोर्ट मिलेगा।

टेक क्रंच की रिपोर्ट के अनुसार मस्क का यह एआई टूल काफी हद तक बोल्ड तस्वीरें भी जनरेट कर सकता है। हालांकि यह नया फीचर पूरी तरह से अनियंत्रित नहीं है। अगर कोई यूजर इस फीचर की मदद से बहुत अधिक बोल्ड कंटेंट बनाने की कोशिश करता है तो एआई टूल उस कंटेंट को ब्लर करके या फिर उसका मॉडरेटेड रिजल्ट दिखाता है। कंपनी ने इस एआई टूल का सपोर्ट फिलहाल iOS ऐप पर SuperGrok और Premium+ मेंबर्स को ही दिया है।

इस फीचर ने भी मचाया था हंगामा

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब एलन मस्क के किसी टूल को लेकर हंगामा हो रहा है। उनकी तरह से कुछ दिनों पहले Anime-इंस्पायर्ड AI कंपेनियन टूल भी लॉन्च किया गया था जिसकी हाइपर-सेक्सुलाइज्ड वाइब ने जमकर हंगामा मचाया था। मस्क ग्रोक टूल को लगातार एक अनफिल्टर्ड चैटबॉट के रूप में ही दिखाते रहे हैं और अब ऐसा लग रहा है कि उनका इमेज और वीडियो जनरेटर टूल भी उसी दिशा में जा रहे हैं। इस नए एआई टूल की सबसे खतरनाक बात यह है कि इससे सेलिब्रिटीज के इमेज कुछ कंडीशन्स के साथ बनाए जा सकते हैं। हालांकि इस टूल के दुरुपयोग की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article