How to Stop Spam Calls: स्मार्टफोन आज के समय में हमारी डेली रूटीन लाइफ का अहम हिस्सा बन चुके हैं। अब मोबाइल फोन्स सिर्फ लोगों से कनेक्ट रहने का जरिया नहीं रहे। बैंकिंग, ऑनलाइन शॉपिंग, टिकट बुकिंग, ऑनलाइन पेमेंट समेत कई सारे काम अब फोन पर ही निर्भर हो गए हैं। इसलिए चाहकर भी इससे बहुत देर तक दूरी बनाए रखना बड़ा मुश्किल है। यह हमारे लिए एक जरूरी गैजेट बन चुका है लेकिन इसमें आने वाली फर्जी और स्पैम कॉल्स ने लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है। आए दिन लोन ऑफर वाली कॉल्स ने लोगों का सिर दर्द बढ़ा दिया है। अगर आप भी ऐसी कॉल्स से परेशान हैं तो अब आपकी टेंशन खत्म होने वाली है।
आजकल के स्मार्टफोन काफी ज्यादा एडवांस हो चुके हैं। स्मार्टफोन कंपनियां अपने यूजर्स को एक से बढ़कर एक धांसू फीचर्स उपलब्ध कराते हैं। Samsung, Vivo, Oppo, Xiaomi, OnePlus और Google जैसी स्मार्टफोन मेकर कंपनी अपने यूजर्स को फोन्स पर टेलिमार्केटिंग और फर्जी लोन या फिर नौकरी वाली फेक कॉल्स से बचने के लिए फोन्स में इनबिल्ट फीचर्स देती हैं।
Spam Calls को ऐसे करें ब्लॉक
अगर आपके पास सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन है तो हम आपको एक ऐसी सेटिंग के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप इन फर्जी स्पैम कॉल्स से तुरंत छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आपको फोन के डॉलर पर टैप करके कॉल ऐप पर जाना होगा। अब आपको राइट हैंड साइड पर बने थ्री डाट्स पर क्लिक करना होगा। अब आपको सेटिंग के ऑप्शन पर जाना होगा। यहां आपको ब्लॉक नंबर्स का ऑप्शन मिलेगा इस पर टैप करें। इस पर क्लिक करते ही आपको ''Block calls from unknown numbers'' का ऑप्शन मिल जाएगा इसे इनेबल कर दें। इसके साथ ही “Block spam and scam calls” के ऑप्शन को भी ऑन कर दें।
अगर आपके पास वनप्लस का स्मार्टफोन है तो इसमें आपको गूगल डॉयलर मिलता है। इसमें फर्जी कॉल को खत्म करने के लिए आपको फोन ऐप पर जाकर सेटिंग के ऑप्शन पर जाना होगा और फिर Caller ID & Spam में जाकर “Filter spam calls” के ऑप्शन को इनेबल करना होगा। जिन-जिन स्मार्टफोन्स में गूगल डॉयलर मिलता है उन सभी में यही प्रॉसेस फॉलो होगा।
ऐसे मिलेगी एक्स्ट्रा प्रोटेक्शन
बिल्ट इन फीचर से आपको फर्जी और प्रमोशनल्स कॉल्स से काफी हद तक छुटकारा मिल जाएगा। अगर इसके बाद भी आपको फर्जी कॉल्स आ रहे हैं तो आप DND और TRAI के फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। Do Not Disturb को एक्टिवेट करने के लिए आपको 1909 नंबर पर START 0 लिखकर SMS भेजना होगा। इसके साथ ही आप TRAI का DND ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं।
