Online Shopping: 'डार्क पैटर्न' के जाल में फंस जाते हैं 90% लोग, इन 5 तरीकों से रहेंगे सेफ

डार्क पैटर्न्स ई-कॉमर्स वेबाइट्स के ऐसे तरीके होते हैं जिनका इस्तेमाल करके ग्राहकों से वो काम करने को कहा जाता है जिसे वो नहीं करना चाहते हैं। आइए आपको 5 ऐसे तरीके बताते हैं जिससे आप सेफ्टी के साथ ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं।

टेक्नोलॉजी के दौर में आजकल ज्यादातर लोग ऑनलाइन शॉपिंग ही करते हैं। फेस्टिव सीजन के दौरान ई-कॉमर्स वेबसाइट्स- फ्लिपकार्ट, अमेजन, क्रोमा, विजय सेल्स जैसे तमाम प्लेटफॉर्म ग्राहकों को अपनी तरफ लुभाने के लिए कई तरह के ऑकर्षक ऑफर्स लाते हैं। ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने शॉपिंग के तरीके को पूरी तरह से बदल दिया है। अब आपको महंगे से महंगा सामान लेने के लिए बाजार जाने की जरूरत नहीं है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि ऑनलाइन शॉपिंग के कुछ बड़े नुकसान भी है। अगर आप थोड़ी सी भी लापरवाही बरतते हैं तो आपको बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। इसलिए आपको ई-कॉर्मस वेबाइट्स के 'डार्क पैटर्न' के बारे में जानकारी होना जरूरी है।

Online shoping (7)

ऑनलाइन शॉपिंग करते समय आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। (फोटो क्रेडिट-iStock)

डार्क पैटर्न्स ई-कॉमर्स वेबाइट्स के ऐसे तरीके होते हैं जिनका इस्तेमाल करके ग्राहकों से वो काम करने को कहा जाता है जिसे वो नहीं करना चाहते हैं। उदाहरण के लिए, पेमेंट के समय अचानक अतिरिक्त शुल्क जोड़ देना, बिना जरूरत के इंश्योरेंस या कूपन चुनवा देना, या फिर "सिर्फ 2 मिनट बचे हैं" जैसी बातें दिखाकर जल्दबाजी का दबाव बनाना। इन भ्रामक तरीकों की वजह से यूजर्स हर महीने अपना काफी नुकसान कराते हैं।

End of Feed