New OnePlus Ace 2 Pro: वन प्लस अपने ग्राहकों के लिए बड़ी खबर लेकर आई है और आप अपना स्मार्टफोन अपग्रेड करने का प्लान बना रहे हैं तो ये न्यूज आपके लिए है। वन प्लस ने वेबो के जरिए पुष्टि कर दी है कि स्मार्टफोन्स की नई एस सीरीज चीन में जल्द लॉन्च होने वाली है। कंपनी ने अपने आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर वन प्लस एस 2 प्रो के लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। टीजर में सामने आया है कि नए स्मार्टफोन के साथ स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 एसओसी मिलेगा, इसके अलावा 24 जीबी रैम भी ग्राहकों को मिलने वाली है।
कंपनी ने अपने आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर वन प्लस एस 2 प्रो के लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया है।
16 अगस्त को होगा लॉन्च
वन प्लस एस प्रो की सफलता के बाद नया एस 2 प्रो लॉन्च किया जाने वाला है जिसे कंपनी 16 अगस्त को चीन में पेश करेगी। कंपनी द्वारा जारी पोस्टर में सामने आया है कि नए वन प्लस एस 2 प्रो के साथ ट्रिपल-रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। गौरतलब है कि वन प्लस भारतीय मार्केट में खूब पसंद किया जाने वाला ब्रांड है और इसके स्मार्टफोन्स बजट में होने के साथ बहुत आधुनिक फीचर्स से लैस होते हैं। माना जा रहा है कि वन प्लस भारत में भी बहुत जल्द एस 2 प्रो लॉन्च करेगी।
ये भी पढ़ें : Twitter X पर फेसबुक की तरह करना चाहते हैं लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग, तो इन स्टेप्स को करें फॉलो
कौन से फीचर्स मिल सकते हैं
वन प्लस एस 2 प्रो के साथ 6.7 इंच 1.5के ओएलईडी डिस्प्ले मिल सकता है जिसके साथ 120एचजेड रिप्रेश रेट मिलता है। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि नए स्मार्टफोन को अलर्ट स्लाइडर और डिस्प्ले पर फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। मोबाइल के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में मुख्य कैमरा 50 मेगापिकक्सल सोनी आईएमएक्स890 सेंसर वाला होगा। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का शूटर मिल सकते हैं। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल कैमरा मिल सकता है। 5,000 एमएएच बैटरी पैक के साथ 100 वाट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
