टेक एंड गैजेट्स

OnePlus ला रहा दुनिया का सबसे फास्ट टैबलेट! जानें क्या है खासियत

OnePlus Pad 3 में 13.2 इंच का 3.4K LCD डिस्प्ले मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 540Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है। टैबलेट को Snapdragon 8 Elite और Adreno 830 GPU से लैस किया जाएगा। कंपनी का दावा है कि यह 120fps पर गेमिंग को सपोर्ट करता है।

Image

OnePlus Pad 3 (Photo-Oneplus)

OnePlus Pad 3 India Launch Date: वनप्लस ने आखिरकार अपने फ्लैगशिप टैबलेट OnePlus Pad 3 की भारत में सेल डेट की घोषणा कर दी है। यह टैबलेट 5 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने इसे दुनिया का सबसे फास्ट टैबलेट बताया है। इस टैबलेट में दमदार Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 12,140mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलेंगे। यानी कि यह डिवाइस iPad सीरीज को टक्कर देने वाला साबित हो सकता है।

भारत में उपलब्धता और सेल डेट

OnePlus ने पुष्टि की है कि Pad 3 की सेल भारत में 5 सितंबर दोपहर 12 बजे से कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू होगी। हालांकि, कंपनी ने अब तक इसकी कीमत की जानकारी नहीं दी है। कीमत का खुलासा उसी दिन किया जाएगा। यह टैबलेट दो वेरिएंट्स में आएगा- 12GB + 256GB और 16GB + 512GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन के साथ। इसे Frosted Silver और Storm Blue कलर में पेश किया जाएगा।

डिस्प्ले और डिजाइन

OnePlus Pad 3 में 13.2 इंच का 3.4K LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 540Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 600 निट्स है और इसमें TUV Rheinland Eye Care 4.0 सर्टिफिकेशन मौजूद है, जो लंबे इस्तेमाल के दौरान आंखों पर कम दबाव डालता है।

दमदार परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

टैबलेट को Snapdragon 8 Elite और Adreno 830 GPU से लैस किया जाएगा। कंपनी का दावा है कि यह 120fps पर गेमिंग को सपोर्ट करता है। इसमें OxygenOS 15 (Android 15 बेस्ड) के साथ पेश किया जााएगा, जो Google Gemini और OnePlus की AI सुविधाएं जैसे AI Translation, AI Summary, AI Write और AI Speak को सपोर्ट करता है।

कैमरा और ऑडियो क्वालिटी

OnePlus Pad 3 में पीछे की तरफ 13MP कैमरा और फ्रंट में 8MP सेंसर मिलेगा। ऑडियो एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें 8 स्पीकर्स दिए गए हैं, जो Hi-Res Audio Wireless और LHDC कोडेक सपोर्ट के साथ आते हैं।

बैटरी और कनेक्टिविटी

कंपनी के अनुसार, टैबलेट में 12,140mAh बैटरी है, जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4 और USB Type-C पोर्ट मिलेगा। यह टैबलेट OnePlus Stylo 2 और OnePlus Smart Keyboard के साथ कम्पेटिबल है।

Vishal Maithil
Vishal Mathel author

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, ग... और देखें

End of Article