लॉन्चिंग से पहले OnePlus Nord CE 6 Lite के सारे फीचर्स लीक, मिलेगी सीरीज की सबसे बड़ी बैटरी

OnePlus Nord CE 6 Lite की लॉन्चिंग जल्द ही भारत में होने वाली है लेकिन उससे पहले फोन की संभावित कीमत और सारे फीचर्स लीक हो गए हैं। बैटरी के बारे में भी जानकारी मिली है।

OnePlus अपनी नई OnePlus Nord CE 6 series को भारत में अगले हफ्ते लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज में दो मॉडल शामिल होंगे, जिनमें एक OnePlus Nord CE 6 Lite भी होगा। कंपनी जहां स्टैंडर्ड मॉडल के बारे में लगातार जानकारी दे रही थी, वहीं Lite वर्जन के बारे में अब तक बहुत कम डिटेल सामने आई थी। लेकिन लॉन्च से पहले माइक्रोसाइट अपडेट के जरिए इसके फीचर्स और कीमत से जुड़ी अहम जानकारी सामने आ गई है।

OnePlus Nord CE 6 Lite

लॉन्चिंग से पहले OnePlus Nord CE 6 Lite के सारे फीचर्स लीक, मिलेगी सीरीज की सबसे बड़ी बैटरी

दमदार प्रोसेसर और परफॉर्मेंस का दावा

OnePlus Nord CE 6 Lite को MediaTek Dimensity 7000 सीरीज के प्रोसेसर से लैस किया जाएगा। खास तौर पर इसमें Dimensity 7400 Apex चिपसेट मिलेगा। कंपनी का दावा है कि 20,000 से 25,000 रुपये की कीमत के बीच यह “सबसे तेज स्मार्टफोन” होगा। इसके अलावा, इस फोन ने AnTuTu बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर 10,30,000 से ज्यादा स्कोर हासिल किया है, जो इसकी परफॉर्मेंस को दर्शाता है।

End of Feed