9,000mAh बैटरी के साथ आ रहा है वनप्लस का धाकड़ स्मार्टफोन, पहली झलक आई सामने

OnePlus Nord 6 फोन चीन में लॉन्च हुए OnePlus Turbo 6 का रिब्रैंडेड वर्जन हो सकता है। इसलिए इसमें मिलने वाले स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स का अंदाजा लगाया जा सकता है।

अगर आप वनप्लस के फैंस हैं और एक नया स्मार्टफोन खीरदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। वनप्लस अपने करोड़ों फैंस के लिए एक नया स्मार्टफोन लाने जा रहा है। वनप्लस का अपकिंग डिवाइस OnePlus Nord 6 होगा जिसे कंपनी जल्द ही बाजार में पेश कर सकती है। वनप्लस के इस अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर पिछले काफी समय से लीक्स सामने आ रही है। अब कंपनी ने इस स्मार्टफोन को टीज करना भी शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि फिलहाल कंपनी की तरफ से टीजर में स्मार्टफोन के नाम का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन माना जा रहा है कि अपकमिंग फोन नॉर्ड 6 होगा।

Oneplus nord 16

बड़ी बैटरी क्षमता से लैस होगा वनप्लस का अपकमिंग स्मार्टफोन।

OnePlus Nord 6 में फैंस को कई तगड़े फीचर्स मिल सकते हैं। कंपनी ने हाल ही में फैंस के साथ अपकमिंग नॉर्ड फोन का टीजर शेयर किया है। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यह हिंट भी दिया है कि जल्द ही बाजार में नॉर्ड सीरीज का स्मार्टफोन देखने को मिल सकता है। कंपनी ने नए आने वाले फोन को #OnePlusNord के साथ टीज किया है।

End of Feed