OnePlus Nord 5 भारत में 8 जुलाई को होगा लॉन्च, 50MP सेल्फी कैमरा और इतनी होगी कीमत

OnePlus Nord 5: OnePlus Nord 5 की शुरुआती कीमत ₹29,999 से शुरू हो सकती है फोन में 6.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट होगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट मिलेगा। OnePlus Nord 5 में 7,100mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है।

OnePlus Nord 5: वनप्लस अपनी अगली जनरेशन की Nord सीरीज को भारत में 8 जुलाई को दोपहर 2 बजे लॉन्च करने जा रहा है। इस इवेंट में OnePlus Nord 5, Nord CE 5, और OnePlus Buds 4 को पेश किया जाएगा। यह इवेंट YouTube और सोशल मीडिया पर लाइव देखा जा सकेगा। यहां हम इस फोन के फीचर्स और संभावित कीमत के बारे में बता रहे हैं।

OnePlus Nord 5

OnePlus Nord 5 में 50MP सेल्फी कैमरा मिलेगा। (image-Oneplus)

लॉन्च डेट और उपलब्धता

OnePlus Nord 5 की भारत में लॉन्चिंग 8 जुलाई 2025 को दोपहर 2 बजे होगी। यह फोन Amazon, OnePlus e-store और सेलेक्ट रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध कराया जाएगा। लॉन्च के तुरंत बाद प्री-ऑर्डर शुरू होने की भी संभावना है।

End of Feed