टेक एंड गैजेट्स

Honor X9c 5G भारत में लॉन्च, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ मिलेगा 108MP कैमरा

Honor X9c 5G: Honor X9c 5G में 6.78 इंच का 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोलूशन 1224x2700 पिक्सल है। फोन में Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है और यह Android 15 आधारित MagicOS 9.0 पर काम करता है। फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है।

Image

Honor X9c 5G

Honor X9c 5G: ऑनर ने भारत में अपने नए 5G स्मार्टफोन Honor X9c को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। दमदार बैटरी, शानदार डिस्प्ले, AI फीचर्स और 108MP कैमरा से लैस यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है। कंपनी ने इसे पहले नवंबर 2024 में चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में पेश किया था और अब यह भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Honor X9c 5G की भारत में कीमत

Honor X9c 5G की भारतीय बाजार में कीमत ₹21,999 रखी गई है, जो इसके 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। यह फोन दो रंगों-जेड सायन और टाइटेनियम ब्लैक में मिलेगा। 12 जुलाई से यह फोन अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। खरीदारी के दौरान SBI और ICICI बैंक कार्ड उपयोग करने पर ग्राहकों को ₹750 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा।

Honor X9c 5G स्पेसिफिकेशन और डिस्प्ले फीचर्स

Honor X9c 5G में 6.78 इंच का 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोलूशन 1224x2700 पिक्सल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 3840Hz PWM डिमिंग, और TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन भी शामिल है, जिससे आंखों पर कम असर पड़ता है।

फोन में Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है और यह Android 15 आधारित MagicOS 9.0 पर काम करता है। इसमें स्मार्टफोन अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए कई AI फीचर्स दिए गए हैं।

Honor X9c 5G कैमरा

फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। 108MP का प्राइमरी सेंसर OIS (Optical Image Stabilization) और 3x लॉसलेस ज़ूम को सपोर्ट करता है। इसके साथ 5MP का वाइड एंगल कैमरा भी दिया गया है। फ्रंट कैमरा की बात करें तो फोन में 16MP का सेल्फी कैमरा है।

Honor X9c 5G बैटरी

Honor X9c 5G में 6600mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 66W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार, यह फोन -30°C से लेकर 55°C तक के तापमान में भी बेहतर तरीके से काम कर सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article