OnePlus Nord 5: वनप्लस अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Oneplus Nord 5 को जल्द ही ग्लोबली लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस फोन को वनप्लस नॉर्ड 4 के सक्सेसर के दौर पर पेश किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही इस फोन के लीक्स सामने आ रहे हैं। लीक रिपोर्ट्स और सर्टिफिकेशन लिस्टिंग के मुताबिक, इस फोन में 6,550mAh की बड़ी बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा, यह डिवाइस MediaTek Dimensity 9400e प्रोसेसर और डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस हो सकता है।
संभावित फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
- डिस्प्ले : 6.77 इंच OLED स्क्रीन, 1.5K रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट
- प्रोसेसर : MediaTek Dimensity 9400e SoC
- कैमरा : रियर: 50MP प्राइमरी सेंसर + 8MP अल्ट्रावाइड लेंस
- फ्रंट: 16MP सेल्फी कैमरा
- बैटरी : 6,550mAh
- चार्जिंग : 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
OnePlus Ace 5 Racing Edition का रीब्रांडेड वर्जन!
OnePlus Nord 4 को पिछले साल भारत में पेश किया गया था, और अब कंपनी इसके अपग्रेड वर्ज़न Nord 5 को बाजार में लाने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन OnePlus Ace 5 Racing Edition का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है, जिसे चीन में इसी महीने के अंत तक लॉन्च किया जाएगा।
TUV Rheinland सर्टिफिकेशन से सामने आई जानकारी
91Mobiles की रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus Nord 5 को TUV Rheinland की वेबसाइट पर मॉडल नंबर CPH2079 के साथ देखा गया है। भले ही डेटाबेस में फोन का नाम स्पष्ट नहीं है, लेकिन यह OnePlus से जुड़ा माना जा रहा है। लिस्टिंग से इस बात की पुष्टि होती है कि फोन में 6,550mAh बैटरी होगी, जो कि पिछले मॉडल की तुलना में एक बड़ा अपग्रेड है। हालांकि चार्जिंग स्पीड 80W हो सकती है, जो कि Nord 4 की 100W चार्जिंग के मुकाबले थोड़ी धीमी मानी जा सकती है।
फिलहाल OnePlus ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि आने वाले हफ्तों में कंपनी Nord 5 से पर्दा उठा सकती है। इस फोन को जल्द भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है।
