Samsung Galaxy F56 5G: सैमसंग ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy F56 5G को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5000mAh की बैटरी से लैस किया गया है। फोन में Exynos 1480 चिपसेट का सपोर्ट है और इसके साथ छह साल तक Android अपग्रेड का वादा किया गया है।
Samsung Galaxy F56 5G: भारत में कीमत
नए सैमसंग गैलेक्सी F56 5G की कीमत 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 25,999 रुपये और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 28,999 रुपये है। ये शुरुआती कीमत है, जिसमें 2,000 रुपये का बैंक-आधारित डिस्काउंट शामिल है। फोन ग्रीन और वॉयलेट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
Samsung Galaxy F56 5G Specs: स्पेसिफिकेशन
सैमसंग गैलेक्सी F56 5G में 6.7 इंच का फुल एचडी+ सुपर AMOLED+ डिस्प्ले है जिसमें 1,200 निट्स हाई ब्राइटनेस मोड (HBM) और 120Hz रिफ्रेश रेट है। फोन एंड्रॉयड 15 पर आधारित वन यूआई 7 पर चलता है। कंपनी ने फोन के साथ 6 साल के ओएस अपडेट देने का वादा किया है। इसमें Exynos 1480 प्रोसेसर के साथ 8GB LPDDR5X रैम और 256GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलता है।
मिलता है OIS कैमरा
सैमसंग गैलेक्सी F56 5G में OIS के साथ 50MP का मुख्य कैमरा, फ्रंट और रियर दोनों कैमरों पर 10 बिट HDR रिकॉर्डिंग, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर है। इसके अलावा फोन में 12MP सेल्फी कैमरा मिलता है।
बैटरी और कनेक्टिविटी
सैमसंग ने गैलेक्सी F56 5G में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी है। इसमें सिक्योरिटी के लिए सैमसंग का Knox Vault फीचर दिया गया है। इसके अलावा, इसमें टैप एंड पे फंक्शनलिटी के साथ सैमसंग वॉलेट भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G SA / NSA, 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5.3, GPS + GLONASS, USB टाइप-C, NFC मिलता है।
