टेक एंड गैजेट्स

कल से शुरू होगी OnePlus Nord 4 और Pad 2 की सेल, जानें कीमत और फीचर्स

OnePlus Nord 4, OnePlus Pad 2 Sale: वनप्लस नॉर्ड 4 में स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 प्रोसेसर है, जो क्वालकॉम एआई इंजन से लैस है। फोन में दमदार कैमरा और शानदार डिस्प्ले का सपोर्ट मिलता है। वनप्लस पैड 2 टैबलेट में 7:5 आस्पेक्ट रेशो, 900 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 303 पीपीआई पर 3,000 x 2,120 पिक्सल के रिजॉल्यूशन के साथ 12.1 इंच 3K डिस्प्ले है।

Image

OnePlus Nord 4, OnePlus Pad 2 (image-Oneplus)

OnePlus Nord 4, OnePlus Pad 2 Sale: ग्लोबल टेक्नोलॉजी ब्रांड वनप्लस ने वनप्लस नॉर्ड 4 और वनप्लस पैड 2 की ओपन सेल की घोषणा कर दी है। दोनों डिवाइस फास्ट प्रोसेसर और दमदार कैमरा सेटअप से लैस किया गया है। वनप्लस पैड 2 और वनप्लस नॉर्ड 4 क्रमशः 1 अगस्त और 2 अगस्त को दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। ग्राहक ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनलों पर वनप्लस नॉर्ड 4 और वनप्लस पैड 2 की खरीद पर कई आकर्षक ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं।

वनप्लस नॉर्ड 4 (OnePlus Nord 4)

वनप्लस नॉर्ड 4 मेटल यूनिबॉडी स्मार्टफोन है। फोन में 5,500mAh की बैटरी है, जो वनप्लस नॉर्ड नंबर सीरीज में इस्तेमाल की गई अब तक की सबसे बड़ी बैटरी है, जो 100 वाट सुपरवूक टेक्नोलॉजी से लैस है। कंपनी का कहना है कि फोन को केवल 28 मिनट में 1-100% तक चार्ज किया जा सकता है। वहीं इसके साथ केवल पांच मिनट के टॉप-अप के साथ पांच घंटे तक कंटेंट देखने का मौका दे सकती है। वनप्लस नॉर्ड 4 की बैटरी को चार साल के उपयोग में 1,600 से अधिक चार्जिंग सायकल में टिके रहने के लिए टेस्ट किया गया है, जिसमें इसकी मूल क्षमता 80% से अधिक तक बनी रहती है।

वनप्लस नॉर्ड 4 में स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 प्रोसेसर है, जो क्वालकॉम एआई इंजन से लैस है। डिवाइस चार प्रमुख एंड्रॉयड अपडेट और छह साल के सुरक्षा अपडेट से भी लैस है, जो वनप्लस द्वारा पेश किया गया सबसे लंबा सपोर्ट पैकेज है। नॉर्ड 4 में स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.5% और 2,150 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ एक आकर्षक 6.74 इंच फ्लैट एमोलैड डिस्प्ले शामिल है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी का मुख्य कैमरा सेंसर, 112 डिग्री 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 16 मेगापिक्सल का सोनी सेल्फी कैमरा है।

वनप्लस नॉर्ड 4 कीमत और ऑफर

29,999 रुपये से शुरू होने वाला वनप्लस नॉर्ड 4, 2 अगस्त 2024 को भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे से ओपन सेल में उपलब्ध होगा। यह 8+128GB, 8+256GB और 12+256GB वैरिएंट में उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन मर्क्यूरियल सिल्वर, ओब्सीडियन मिडनाइट और ओएसिस ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

  • 8+128GB: 29,999 रुपये
  • 8+256GB: 32,999 रुपये
  • 12+256GB: 35,999 रुपये

बैंक ऑफर

  • आईसीआईसीआई बैंक और वनकार्ड ग्राहक वनप्लस नोर्ड 4 (8+256 जीबी और 12+256 जीबी वैरिएंट) पर 3,000 रुपये की तत्काल बैंक छूट और 8+128जीबी वेरिएंट पर 2,000 रुपये की छूट का लाभ उठा सकते हैं।
  • ग्राहक चुनिंदा बैंक कार्ड पर 6 महीने तक नो कॉस्ट ईएमआई का भी लाभ उठा सकते हैं।
  • छात्र अपनी खरीदारी पर 600 रुपये की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं।
  • ग्राहक बजाज फाइनेंस, एचडीबीएफएस और आईसीआईसीआई बैंक कंज्यूमर लोन के साथ 11 महीने तक नो कॉस्ट ईएमआई का लाभ उठा सकते हैं

OnePlus Pad 2 की स्पेसिफिकेशन

वनप्लस पैड 2 खूबसूरत डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के साथ आता है। टैबलेट में 7:5 आस्पेक्ट रेशो, 900 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 303 पीपीआई पर 3,000 x 2,120 पिक्सल के रिजॉल्यूशन के साथ 12.1 इंच 3K डिस्प्ले है। इसमें डॉल्बी विजन और इमर्सिव विजुअल का सपोर्ट है। टैबलेट में 9510mAh बैटरी से लैस, वनप्लस पैड 2, 43 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम प्रदान करता है और 57W सुपरवूक फ्लैश चार्ज तकनीक के साथ केवल 81 मिनट में पूरी तरह से चार्ज किया जा सकता है, इसमें बहुमुखी फोटोग्राफी के लिए एचएमपी फ्रंट कैमरा और 13 एमपी रियर कैमरा भी है।

OnePlus Pad 2 की कीमत

  • 8GB + 128GB: 29,999 रुपये
  • 8GB + 256GB: 32,999 रुपये
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article