टेक एंड गैजेट्स

50-50-50 MP कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Nothing Phone 2a Plus, दीवाना बना देगा डिजाइन

Nothing Phone 2a Plus Launched in India: नथिंग फोन 2a प्लस को ब्लैक और ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। यह फोन 6.7 इंच फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7350 प्रो चिपसेट के साथ आता है। इसमें 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलता है।

Image

Nothing Phone 2a Plus

Nothing Phone 2a Plus: कार्ल पेई की स्मार्टफोन कंपनी नथिंग ने बुधवार को भारत में अपना नया स्मार्टफोन नथिंग फोन 2ए प्लस लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे के साथ पेश किया गया है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7350 प्रो 5जी प्रोसेसर और 5,000mAh की बैटरी का सपोर्ट है। नथिंग फोन 2ए प्लस में एमोलेड डिस्प्ले और शानदार डिजाइन के साथ ग्लिफ इंटरफेस भी मिलता है।

Nothing Phone 2a Plus Price: कीमत और उपलब्धता

नथिंग फोन 2a प्लस को ब्लैक और ग्रे कलर में पेश किया गया है। यह 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। इस कीमत पर 8GB + 256GB स्टोरेज वेरियंट आता है। वहीं 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वाले टॉप-एंड वर्शन की कीमत 31,999 रुपये है। फोन को 7 अगस्त से फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।

Nothing Phone 2a Plus Specs: स्पेसिफिकेशन

नथिंग फोन 2a प्लस में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है। डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट, 394ppi पिक्सल डेनसिटी, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन और 1,080x2,412 पिक्सल रिजॉल्यूशन मिलता है। इसमें ऑक्टा-कोर 4nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7350 प्रो 5G प्रोसेसर और 12GB तक रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। फोन एंड्रॉयड 14 आधारित नथिंग ओएस 2.6 पर चलता है। इसके साथ 3 साल के एंड्रॉयड अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी पैच मिलेंगे।

Nothing Phone 2a Plus Camera: कैसा है कैमरा

नथिंग फोन 2a प्लस में दमदार कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-50 मेगापिक्सल के प्राइमरी और सेकेंडरी कैमरा मिलता है। कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) का भी सपोर्ट है। वहीं फोन में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है।

Nothing Phone 2a Plus Battery: बैटरी लाइफ

नथिंग के लेटेस्ट फोन में 5,000mAh की बैटरी और 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसके साथ यूएसबी टाइप-सी पोर्ट की चार्जिंग है। फोन में पानी और धूल से बचान के लिए IP54 की रेटिंग भी है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article