टेक एंड गैजेट्स

OnePlus Ace 6T का खत्म होने वाला है इंतजार, 8,300mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

OnePlus Ace 6T को कंपनी पहले अपने होम मार्केट में पेश करेगी इसके बाद यह भारतीय बाजार में भी दस्तक दे सकता है। लॉन्च से पहले Weibo पर सामने आए एक पोस्ट के मुताबिक इस अपकमिंग स्मार्टफोन में 8,300mAh तक की बड़ी बैटरी मिल सकती है।

GDP (1)

वनप्लस इस स्मार्टफोन मिड रेंज फ्लैगशिप सेगमेंट में लॉन्च कर सकता है।(फोटो क्रेडिट- GSMArena.com)

इस साल की शुरुआत से ही भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स मार्केट में लॉन्च हुए हैं। अब ऐसा लगता है कि 2025 का आखिरी महीना यानी दिसंबर भी बाजार के लिए धमाकेदार रहने वाला है। अगर आप अगले कुछ दिनों में एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी वनप्लस अपने फैंस के लिए एक नया फोन लाने जा रही है जो कि OnePlus Ace 6T होगा।

OnePlus Ace 6T इस दिन होगा लॉन्च

OnePlus Ace 6T को कंपनी 3 दिसंबर को लॉन्च करने जा रही है। मतलब बस कुछ दिनों का इंतजार और यह फोन हमें बाजार में देखने को मिल जाएगा। लॉन्च से पहले ही इस स्मार्टफोन को लेकर कई सारी लीक्स सामने आ चुकी है। हाल ही में इसके कई सारे रेंडर्स सामने आए थे। आइए आपको इस स्मार्टफोन में मिलने वाली बैटरी, चार्जिंग समेत मिलने वाले दूसरे फीचर्स की जानकारी देते हैं।

OnePlus Ace 6T को कंपनी पहले अपने होम मार्केट में पेश करेगी इसके बाद यह भारतीय बाजार में भी दस्तक दे सकता है। लॉन्च से पहले Weibo पर सामने आए एक पोस्ट के मुताबिक इस अपकमिंग स्मार्टफोन में 8,300mAh तक की बड़ी बैटरी मिल सकती है। इतना ही नहीं इस स्मार्टफोन में कंपनी 100W की SuperVOOC Flash Charging का सपोर्ट भी मिलेगा।

स्मार्टफोन में मिले सकता है पावरफुल चिपसेट

लीक्स की मानें तो वनप्लस के इस स्मार्टफोन में परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट मिल सकता है। वनप्लस की तरफ से दावा किया गया है कि यह स्मार्टफोन AnTuTu 11 बेंचमार्क पर 3.56 मिलियन स्कोर करने में सफल रहा है। कंपनी इसे फ्लैश ब्लैक, फैंटम ग्रीन और इलेक्ट्रिक पर्पल कलर में लॉन्च कर सकती है। इसे ड्यूरेबल बनाने के लिए स्मार्टफोन में मेटल फ्रेम दिया जा सकता है।

OnePlus Ace 6T- डिस्प्ले और रैम

OnePlus Ace 6T में मिलने वाले डिस्प्ले पैनल की बात करें तो लीक्स के मुताबिक इसमें AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है इसके साथ लैग फ्री परफॉर्मेंस के लिए डिस्प्ले में 165Hz तक का रिफ्रेश रेट मिल सकता है। अगर आप गेमिंग के लिए इस स्मार्टफोन को खरीदते हैं तो आपको शानदार एक्सपीरियंस मिल सकता है। अपने सिग्नेचर अलर्ट स्लाइडर की जगह कंपनी एक शॉर्ट-की दे सकती है, जिसे अलग-अलग कामों के लिए सेट किया जा सकेगा। इसके साथ ही इसमें 16GB तक की रैम दी जा सकती है।

यह भी पढ़ें- Jio ने OTT सब्सक्रिप्शन लेने का झंझट कर दिया खत्म, 120 करोड़ मोबाइल यजर्स की हुई मौज

लेटेस्ट न्यूज

गौरव तिवारी
गौरव तिवारी Author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article