OnePlus ने लॉन्च किया छोटू फोन, 16GB रैम के साथ iPhone-Samsung को देगा टक्कर!

OnePlus 13T 5G: वनप्लस 13T 5G में 6.32 इंच का फुल HD+ (1264×2640 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट है, जो एड्रेनो 830 जीपीयू के साथ आता है। फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 50MP OIS प्राइमरी और 50MP टेलीफोटो लेंस (2x ऑप्टिकल, 20x डिजिटल ज़ूम) शामिल है।

OnePlus 13T 5G: वनप्लस ने गुरुवार को अपने कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन वनप्लस 13T को लॉन्च कर दिया है। यह फोन 6.32 इंच की कॉम्पैक्ट डिस्प्ले के साथ कई दमदार फीचर्स से लैस है। इसमें लेटेस्ट स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट, 16GB तक रैम और 1TB तक की बिल्ट-इन स्टोरेज है। सिर्फ इतना ही नहीं फोन में 6,260mAh की बैटरी और 80 वॉट फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा भी मिलता है।

End of Feed