टेक एंड गैजेट्स

HP ने लॉन्च किए AI लैपटॉप्स, पर्सनल असिस्टेंट की तरह करेगा काम, जानें कीमत और फीचर्स

HPnext-gen Copilot+ AI PCs: एचपी ने एआई-सक्षम कोपायलट+ पीसी की नई रेंज लॉन्च की है, जिसमें HP AI Companion 8, 9 जैसे ऑन-डिवाइस एआई टूल्स शामिल हैं। ये बिना इंटरनेट के भी तुरंत और सुरक्षित फाइल एनालिसिस व पर्सनलाइज्ड रिस्पॉन्स प्रदान करते हैं। नई इलाइटबुक, प्रोबुक और ओमनीबुक सीरीज एआई फीचर्स के साथ आती हैं जो स्मार्ट प्रोडक्टिविटी और रियल टाइम असिस्टेंस देती हैं।

HP next-gen Copilot AI PCs

HP next-gen Copilot AI PCs

HPnext-gen Copilot+ AI PCs: एचपी ने आज भारत में नेक्स्ट-जेन एआई पीसी की अपनी सबसे पावरफुल एवं व्यापक लाइनअप को लॉन्च कर दिया है। नई एचपी इलाइटबुक, एचपी प्रोबुक और एचपी ओमनीबुक सीरीज को पेश किया गया है। कंपनी का कहना है कि इन डिवाइसों को कंपनियों, स्टार्टअप्स एवं रिटेल यूजर्स की कंप्यूटिंग क्षमता को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। इंटेल कोर अल्ट्रा 200 वी सीरीज, एएमडी राइजेन एआई 300 सीरीज और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन एक्स, एक्स इलाइट, एक्स प्लस समेत लेटेस्ट प्रोसेसर्स 6 , 7 से लैस इस पोर्टफोलियो में डेडिकेटेड न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट (एनपीयू) दी गई है, जिसकी क्षमता 40 से 55 ट्रिलियन ऑपरेशंस प्रति सेकेंड (टीओपीएस) है।

क्या है खासियत

एचपी ने एआई-सक्षम कोपायलट+ पीसी की नई रेंज लॉन्च की है, जिसमें HP AI Companion 8, 9 जैसे ऑन-डिवाइस एआई टूल्स शामिल हैं। ये बिना इंटरनेट के भी तुरंत और सुरक्षित फाइल एनालिसिस व पर्सनलाइज्ड रिस्पॉन्स प्रदान करते हैं। इसके अलावा इन लैपटॉप में पॉली कैमरा प्रो और पॉली ऑडियो जैसे फीचर्स भी मिलते हैं जो वीडियो कॉलिंग व ऑडियो अनुभव को प्रोफेशनल और एंगेजिंग बनाते हैं।

मायएचपी प्लेटफॉर्म के जरिए डिवाइस की बैटरी व परफॉर्मेंस को यूजर की लोकेशन के अनुसार ऑप्टिमाइज किया जाता है। नई इलाइटबुक, प्रोबुक और ओमनीबुक सीरीज एआई फीचर्स के साथ आती हैं जो स्मार्ट प्रोडक्टिविटी और रियल टाइम असिस्टेंस देती हैं। HP Wolf Pro Security में ऑनलुकर डिटेक्शन, स्क्रीन ब्लर और HP Sure View जैसे फीचर दिए गए हैं।

एचपी की नई एलीटबुक और प्रोबुक सीरीज में शामिल हैं।

  • HP EliteBook 8 (G1i, G1a)
  • HP EliteBook 6 (G1q, G1a)
  • HP ProBook 4 G1q

वहीं, HP OmniBook सीरीज में ये मॉडल्स शामिल हैं।

  • HP OmniBook Ultra 14
  • HP OmniBook 5 16
  • HP OmniBook 7 Aero 13
  • HP OmniBook X 14

ये सभी नए एआई लैपटॉप्स Intel Core Ultra 200 V Series, AMD Ryzen AI 300 Series, और Qualcomm Snapdragon X / X Elite / X Plus प्रोसेसर पर चलते हैं। इन डिवाइसेज में डेडिकेटेड न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट (NPU) दी गई है, जो 40 से 55 ट्रिलियन ऑपरेशन्स प्रति सेकंड (TOPS) तक की क्षमता रखती है।

इन लैपटॉप्स में HP AI Companion जैसे एडवांस फीचर्स मौजूद हैं, जो एक ऑन-डिवाइस एआई रिसर्च असिस्टेंट के रूप में काम करता है- यह इंटरनेट के बिना भी तुरंत और सुरक्षित फाइल एनालिसिस करके जवाब दे सकता है।

कितनी है कीमत?

HP EliteBook 8 G1i की शुरुआती कीमत ₹1,46,622 है, जो HP ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध है। EliteBook 6 G1q की शुरुआती कीमत ₹87,440 है। HP ProBook 4 G1q की शुरुआती कीमत ₹77,200 है। HP OmniBook Ultra 14 इंच की शुरुआती कीमत ₹1,86,499 है, जो HP World स्टोर और HP ऑनलाइन स्टोर से खरीदे जा सकेंगे। OmniBook X Flip 14 इंच की शुरुआती कीमत ₹1,14,999 है। HP OmniBook 7 Aero 13 इंच की शुरुआती कीमत ₹87,499 है। HP OmniBook 5 16 इंच की शुरुआती कीमत ₹78,999 है।

Vishal Mathel
Vishal Mathel author

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, ग... और देखें

End of Article