OnePlus 13T 5G: वनप्लस ने गुरुवार को अपने कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन वनप्लस 13T को लॉन्च कर दिया है। यह फोन 6.32 इंच की कॉम्पैक्ट डिस्प्ले के साथ कई दमदार फीचर्स से लैस है। इसमें लेटेस्ट स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट, 16GB तक रैम और 1TB तक की बिल्ट-इन स्टोरेज है। सिर्फ इतना ही नहीं फोन में 6,260mAh की बैटरी और 80 वॉट फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा भी मिलता है।
OnePlus 13T 5G price: कीमत और उपलब्धता
वनप्लस 13T 5G को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है और फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। इसकी डिलीवरी 30 अप्रैल से शुरू होगी। बेस मॉडल (12GB+256GB) की कीमत CNY 3,399 (लगभग ₹39,000) है। अन्य वेरिएंट्स में 16GB+256GB (₹41,000), 12GB+512GB (₹43,000), 16GB+512GB (₹46,000) और टॉप मॉडल 16GB+1TB (₹52,000) शामिल हैं। यह फोन क्लाउड इंक ब्लैक, मॉर्निंग मिस्ट ग्रे और पाउडर पिंक कलर में आता है।
OnePlus 13T 5G Specifications: डिस्प्ले और डिजाइन
वनप्लस 13T 5G में 6.32 इंच का फुल HD+ (1264×2640 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है। इसमें 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,600 निट्स की ग्लोबल पीक ब्राइटनेस मिलती है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 94.1% है और फोन में मेटल फ्रेम दिया गया है।
फोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट है, जो एड्रेनो 830 जीपीयू के साथ आता है। इसमें 16GB तक LPDDR5X रैम और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज मिलती है। थर्मल मैनेजमेंट के लिए बड़ा वेपर चैंबर और कुल 37,335mm हीट डिसिपेशन एरिया दिया गया है।
कैमरा और बैटरी
फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 50MP OIS प्राइमरी और 50MP टेलीफोटो लेंस (2x ऑप्टिकल, 20x डिजिटल ज़ूम) शामिल है। सेल्फी के लिए 16MP फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन में 6,260mAh की बैटरी दी गई है जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और IP65 रेटिंग है। नया शॉर्टकट बटन DND मोड, कैमरा और अन्य कस्टम यूज के लिए दिया गया है।
